फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   operation smile: uttarakhand police recovered delhi two missing teenagers from haridwar who came to visit Kumbh Mela

हरिद्वार: घर में बिन बताए कुंभ घूमने आए दिल्ली के दो लापता किशोर मिले, ऑपरेशन स्माइल के तहत किया बरामद

Fri, 24 Sep 2021 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Sep 2021 12:55 PM IST
सार

उत्तराखंड पुलिस के मुखिया अशोक कुमार के निर्देश पर प्रदेश भर में ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। ऑपेरशन के दौरान लापता हुए बच्चों, बुजुर्गों, किशोरों, युवाओं व अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
operation smile: uttarakhand police recovered delhi two missing teenagers from haridwar who came to visit Kumbh Mela
बरामद लापता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार कुंभ मेले में घूमने के लिए आए दिल्ली के दो किशाेर बरामद किए हैं। उक्त युवक चार-पांच माह पहले घर में बिन बताए कुंभ मेला देखने पहुंचे थे।

विज्ञापन


प्रदेश भर में चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल
दिल्ली के नागलौई के दो किशोरों को हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत बरामद किया गया है। किशोरों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उन्हें बाल गृह भेजा गया है। वहीं उनके परिजनों की तलाश भी करवाई जा रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस के मुखिया अशोक कुमार के निर्देश पर प्रदेश भर में ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। ऑपेरशन के दौरान लापता हुए बच्चों, बुजुर्गों, किशोरों, युवाओं व अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में भी पांच टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन व हरकी पैड़ी से किया बरामद

पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल के तहत एएचटीयू 5 टीम ने रेलवे स्टेशन व हरकी पैड़ी से दो किशोरों को घूमते हुए बरामद किया।

परिजनों को बिना बताए कुंभ मेला देखने के लिए पहुंचे थे किशाेर
पूछताछ के दौरान किशोरों ने बताया कि वह चार-पांच माह पहले अपने परिजनों को बिना बताए कुंभ मेला देखने के लिए पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान किशोरों ने अपना नाम सनी (15) पुत्र देवदास निवासी मकान नंबर 201 डी ब्लॉक सब्जी मंडी नागलोई दिल्ली व कमल (14) पुत्र नरेंद्र निवासी मकान नंबर 332 कैंप कैंप नगर भीम नगर थाना नागलोई दिल्ली बताया।

बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के बाद बाल गृह भेजा गया
किशोरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने घर पर जाना चाहते हैं। जिसके बाद दोनों किशोरों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के बाद बाल गृह भेजा गया है। वहीं किशोरों के द्वारा बताए गए पते पर उनके परिजनों की तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed