{"_id":"5e1dc5d08ebc3e880b01070c","slug":"operation-smile-team-caught-delhi-and-ghaziabad-three-children-from-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बिना बताए दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे तीन बच्चे, ऑपरेशन स्माइल की टीम ने परिजनों से मिलवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बिना बताए दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे तीन बच्चे, ऑपरेशन स्माइल की टीम ने परिजनों से मिलवाया
Tue, 14 Jan 2020 07:19 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 14 Jan 2020 07:19 PM IST
सार
- दिल्ली और गाजियाबाद के रहने वाले किशोर, हरकी पैड़ी क्षेत्र में मिले थे
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से बगैर बताए हरिद्वार चले आए के तीन किशोरों को मंगलवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इनमें से दो दिल्ली, जबकि एक गाजियाबाद का रहने वाला है। ऑपरेशन स्माइल की टीम को तीनों हरकी पैड़ी क्षेत्र में मिले थे। बच्चों को पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार को ऑपरेशन स्माइल की टीम हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंची तो तीन बालक लावारिस घूमते मिले। टीम ने बच्चों को विश्वास में लेकर उन्हें खाना खिलाया। फिर उनसे बातचीत की तो पता चला कि वह परिजनों को बगैर बताए घर से चले आए हैं।
विज्ञापन
बातचीत में उन्होंने अपना नाम सागर, पुत्र राजू, निवासी शिवलोक गोकुलपुरी दिल्ली, रोहित, पुत्र रंजीत, निवासी शिवलोक गोकुलपुरी दिल्ली और यीशु पुत्र स्वर्गीय बंटी निवासी अशोक विहार लोनी, गाजियाबाद बताया। ऑपरेशन स्माइल की टीम ने बच्चों को बाल संरक्षण गृह में दाखिल कर दिया और बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोकुलपुरी थाने से संपर्क करने पर परिजनों का पता चला।
सूचना मिलते ही परिजन हरिद्वार पहुंच गए। बच्चों को पाकर भावुक परिजनों ने ऑपरेशन स्माइल का शुक्रिया अदा किया। टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, एचसीपी पंचराम शर्मा, कांस्टेबल कपिल, कांस्टेबल देवेंद्र, महिला कांस्टेबल निर्मला बहुगुणा शामिल रहे।