{"_id":"aeb3884296770ad019366eec35a907b9","slug":"operation-smile-start-from-1st-jan-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से शुरू होगी लापता चिरागों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से शुरू होगी लापता चिरागों की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Dec 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से गुमशुदा सैकड़ों घरों के चिरागों की तलाश के लिए उत्तराखंड पुलिस एक जनवरी से ‘आपरेशन स्माइल’ शुरू करने वाली है। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था राम सिंह मीणा ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को 14 साल से गायब बच्चों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को मीणा ने गाजियाबाद के पुलिस उपाधीक्षक रणविजय सिंह संग प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग से गुमशुदा बच्चों की जानकारी ली।
विज्ञापन
रणविजय सिंह ने गाजियाबाद में चले अभियान की जानकारी दी। मीणा ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2000 से अब तक गायब बच्चों की जानकारी जुटाकर एक जनवरी से अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मीणा ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए कहा। मीणा ने गाजियाबाद पुलिस उपाधीक्षक रणविजय सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान उप महानिरीक्षक पीएसी अमित सिन्हा, पुलिस अधीक्षक (शिकायत) निवेदिता कुकरेती, अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोरा आदि मौजूद रहे।