फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Maryada: including a girl eight rioters areested from Ganga Ghat in Haridwar

हरिद्वारः हरकी पैड़ी क्षेत्र में मचा रहे थे हुड़दंग, महिला समेत आठ हुड़दंगी गिरफ्तार

Thu, 22 Jul 2021 11:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Jul 2021 11:58 AM IST
सार

हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी के नेतृत्व में टीम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचा रही महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Operation Maryada: including a girl eight rioters areested from Ganga Ghat in Haridwar
महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन मर्यादा अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को गंगा घाटों से महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गंगा घाटों पर गंदगी करने वाले 12 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान भी किया है। 

विज्ञापन


नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी के नेतृत्व में टीम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचा रही महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मसूरी: मालरोड में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे तीन पर्यटकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए हुड़दंगियों में विक्रम निवासी हिसार हरियाणा, राजू निवासी पुरानी दिल्ली, प्रवीण निवासी द्वारका दिल्ली, सतीश शर्मा निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, अमित शर्मा निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, हीरालाल निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश, सोनू निवासी पानीपत हरियाणा, मंजू निवासी हर्ष विहार दिल्ली है।

ऑपरेशन मर्यादा: गंगा घाटों से पकड़े नौ हुड़दंगी, पुलिस ने गंदगी फैलाने वाले 23 लोगों पर लगाया जुर्माना

नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हुड़दंगियों को धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं गंगाघाटों पर गंदगी फैलाने वालों पर भी रोजाना कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 12 लोगों को गंगा घाटों पर गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया है। 

मंगलवार को भी 10 लोगों को किया था गिरफ्तार

‘ऑपरेशन मर्यादा’ अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को गंगा घाटों पर हुड़दंग मचाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। हुड़दंगियों में स्थानीय लोग भी शामिल थे। पुलिस ने गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने वाले 14 लोगों पर जुर्माना भी लगाया। गंगाघाटों पर हुड़दंग मचाने वालों की धरपकड़ के लिए डीजीपी अशोक कुमार की ओर से ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है।

नगर कोतवाल राजेश शाह के मुताबिक मंगलवार को हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी व उनकी टीम ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत गंगाघाट पर हुड़दंग मचाने वाले 10 लोगों को पकड़ा।

पकड़े गए लोगों में संजय कुमार निवासी नागलोई पश्चिम विहार दिल्ली, नंदकिशोर निवासी उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन पश्चिम विहार दिल्ली, नरेश कुमार निवासी सुल्तानपुरी नागलोई दिल्ली, शंकर निवासी जमावड़ा थाना सदर जिला हिसार हरियाणा, रिकी निवासी मानेसर हरियाणा, राजू निवासी जोगिया मंडी कोतवाली नगर हरिद्वार, तरुण निवासी उत्तम नगर दिल्ली, मोंटू निवासी करीमपुर बलिया उत्तर प्रदेश, दीपक निवासी रामगढ़ जिला बलिया उत्तर प्रदेश, विश्वजीत निवासी मकान नंबर 111 सेक्टर-73 गौतम बुद्धनगर उत्तर प्रदेश हैं।

पुलिस ने गंगा घाटों पर प्लास्टिक की पॉलीथिन, कैन व बोतलें फेंकने वाले 14 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि हुड़दंग मचाने वाले 10 लोगों का धारा 151 में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत लगातार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed