{"_id":"60f47e888ebc3e61c32afa05","slug":"caught-three-tourists-who-were-making-a-ruckus-after-drinking-alcohol-in-mallroad-mussoorie-news-drn3848753150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: मालरोड में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे तीन पर्यटकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: मालरोड में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे तीन पर्यटकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 19 Jul 2021 12:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:33 PM IST
सार
वहीं पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर 83 लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन
83 लोगों के चालान काटे
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
शहर की मालरोड में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे तीन पर्यटकों को पुलिस ने पकड़ लिया। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया आरोपियों की पहचान मंगल सिंह पुत्र करम सिंह, अमित पुत्र धनपत राय और संजीव पुत्र जगदीश कैथल हरियाणा के रूप में हुई।
विज्ञापन
तीनों का मेडिकल कराया गया। आरोपियों को बाद में जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर 83 लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन
इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4 , पुलिस एक्ट के तहत 3 और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 8 सैलानियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।