फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   opening of police badminton.

पुलिसकर्मियों की मिले उनका वाजिब हकः कुरैशी

Thu, 09 Oct 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Oct 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
opening of police badminton.

पुलिस कर्मचारियों को उनकी सेवाओं का वाजिब हक मिलना चाहिए। पुलिस के जवानों की क्षमताओं का मानवीय दृष्टि से सदुपयोग करने के लिए उनकी ड्यूटी का समय तय होना चाहिए, ताकि काम के अधिक दबाव से उनके मन में शोषण जैसी भावना पैदा न हो।

विज्ञापन


24 घंटे नौकरी करते हैं पुलिस के जवान

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने पुलिस लाइन बैडमिंटन हॉल में सातवें ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर यह बात कही। राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान 24 घंटे नौकरी करते हैं। होली, दीपावली और ईद जैसे त्योहारों में घर से बाहर रहकर समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। वे भी इंसान हैं और उन्हें भी आराम की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए समाज और राज्य की सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों की सेवाओं के बदले वाजिब हक दिलाने के लिए ठोस फार्मूला तैयार किया जाना चाहिए।

कहा कि उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी का समय तय होना चाहिए, जैसा कि अन्य राज्यों में है। इससे उन्हें भी अपने परिवार के साथ समय बिताने का वक्त मिलेगा। राज्यपाल ने आपदा राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए राज्य सरकार की सराहना की।

वित्त विभाग द्वारा सेना और पुलिस की योजनाओं के प्रस्ताव रोकने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ अधिकारी सभी फाइलें या तो वापस कर देते हैं या रोक देते हैं।

उद्घाटन समारोह में गृहमंत्री प्रीतम सिंह, प्रमुख सचिव गृह एमएच खान, पुलिस महानिदेशक डीएस सिद्धू, डीआईजी पीएसी अमित सिन्हा, डीआईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल आदि मौजूद रहे।


पुलिस भी तो देरी से पहुंचती है...
राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने उद्घाटन समारोह में देरी से पहुंचने पर उपस्थित लोगों से चुटीले अंदाज में माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी के लिए क्षमा, लेकिन पुलिस कार्यप्रणाली में यह सही है। पुलिस हमेशा घटनास्थल पर देरी से पहुंचती है। उस लिहाज से पांच मिनट की देरी कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed