फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opened fire while sitting in the car, now behind bars

Dehradun News: कार में बैठकर किया फायर, अब गया सलाखों के पीछे

Sun, 28 Jan 2024 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Opened fire while sitting in the car, now behind bars
एक युवक ने कार में बैठकर अपने लाइसेंसी असलाह को लहराते हुए लोगों को धमकी दी। इसका जब वीडियो वायरल हुआ तो कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने असलाह से एक युवक पर फायर भी झोंका था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम के वक्त एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कार चालक ने खिड़की से अपना असलाह बाहर निकाला हुआ था। वह लोगों को धमका रहा था। इस पर जांच की गई तो पता चला कि युवक की कार राजेंद्र नगर में थी। उसके नंबर से कार स्वामी का पता किया गया तो उसका नाम विवेक अग्रवाल निवासी राजेंद्र नगर पता चला। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन




इस बीच जानकारी मिली कि वह अंकुर निवासी जीएमएस रोड को धमकाने आया था। अंकुर कुमार पुलिस को बताया कि वह सड़क से गुजर रहा था। इस दौरान विवेक ने अपना असलाह कार से बाहर निकाला और उस पर फायर झोंक दिया। वह इससे बाल बाल बच गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी विवेक अग्रवाल के असलाह को जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed