फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Only one registration counter in Vikasnagar Sub District Hospital, long queue in the morning

Dehradun News: विकासनगर उप जिला अस्पताल में एक ही पंजीकरण काउंटर, सुबह लग जाती है लंबी लाइन

Wed, 27 Mar 2024 04:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Only one registration counter in Vikasnagar Sub District Hospital, long queue in the morning
विकासनगर। उप जिला अस्पताल में रोजाना करीब 600 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में एक ही पंजीकरण काउंटर है। यहां निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही मरीजों की कतार लग जाती है। कई मरीजों को पर्चा बनाने के लिए 45 मिनट से एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में चिकित्सक को दिखाने के बाद कई मरीजों की रेडियोलॉजी जांच नहीं हो पाती है। सामान्य पैथोलॉजी जांच की रिपोर्ट भी अगले दिन मिलती है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल विकासनगर पछवादून का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां पछवादून ,जौनसार बावर, सीमांत उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश से मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में सुबह सात बजे पंजीकरण काउंटर पर कतार लगनी शुरू हो जाती है। पंजीकरण और ओपीडी के निर्धारित समय आठ बजे तक काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार होती है।
विज्ञापन

आठ बजे के बाद आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। उसके बाद चिकित्सक को दिखाने जाते हैं तो वहां भी भीड़ का सामना करना पड़ता है। कई मरीजों का नंबर दोपहर दो बजे के बाद आता है। चिकित्सक मरीज को तो देख लेते हैं, लेकिन रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच लिखने की स्थिति में ओपीडी का समय पूरा होने के चलते जांच नहीं हो पाती है। वहीं, सरकारी लैब में भी सुबह 11.00 बजे तक ही मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं। उसके बाद अनुबंधित निजी लैब की ओर से सैंपल एकत्र किए जाते हैं। जांच रिपोर्ट अगले दिन मिलती है। ऐसे में मरीजों को सामान्य पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट के लिए भी अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या काफी है। अस्पताल में जगह का भी अभाव है। हमारी ओर से दो पंजीकरण काउंटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed