फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   only civil police promote to inspector post.

सिविल पुलिस को ही विशेष श्रेणी दारोगा प्रमोशन, पीएसी-आर्म्ड को झटका

Sat, 04 Jun 2016 10:07 AM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Jun 2016 10:07 AM IST
सार

  • पीएसी और आर्म्ड पुलिस के प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी
  • 45 वर्ष आयु के हेड कांस्टेबलों की प्रोन्नति ही स्वीकारी 
  • अब नए सिरे से प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा पीएचक्यू 

विज्ञापन
only civil police promote to inspector post.
police - फोटो : Bureau

विस्तार

सिविल पुलिस में 45 वर्ष की आयु वाले हेड कांस्टेबलों को ही विशेष श्रेणी दारोगा पद पर प्रमोशन मिल पाएगा। शासन ने पीएसी और आर्म्ड पुलिस के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इससे कई हेड कांस्टेबलों को निराशा हुई। हालांकि पुलिस मुख्यालय नए सिरे से प्रमोशन प्रक्रिया में उन्हें भी शामिल करने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


गृह मंत्री प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 45 वर्ष की आयु वाले पुलिस, पीएसी और आर्म्ड पुलिस के करीब 50 प्रतिशत हेड कांस्टेबलों को विशेष श्रेणी के दारोगा पद पर प्रोन्नति दिए जाने पर सहमति बनी थी। वर्तमान में हेड कांस्टेबलों की संख्या 1210 के करीब है। यह हेड कांस्टेबल पहले से ही दारोगाओं का वेतनमान पा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय ने भेजा प्रस्ताव
ऐसे में सरकार पर किसी तरह का आर्थिक बोझ नहीं बढ़ने वाला है। गृह मंत्री की सहमति के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने शासन को अपना प्रस्ताव भेज दिया था। शासन ने मंथन के बाद केवल सिविल पुलिस के हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन दिए जाने की स्वीकृति दी। यह आदेश जारी होने के बाद पीएसी और आर्म्ड पुलिस के हेड कांस्टेबलों में बेचैनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी का कहना
विशेष श्रेणी दारोगा पद पर प्रमोशन के लिए सिविल पुलिस, पीएसी और आर्म्ड पुलिस का संयुक्त प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शासन से सिविल पुलिस के प्रमोशन को ही अनुमति मिली है। पुलिस मुख्यालय द्वारा नए सिरे से उन्हें भी प्रमोशन प्रक्रिया में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पहले चरण में करीब 50 प्रतिशत हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन मिल जाएगा।
-राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed