फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK NEWS: Only Baby boy Birth in 133 village during three month in uttarkashi 

हैरतअंगेज: यहां तीन महीने में 133 गांवों में जन्मे 216 बच्चे, लेकिन बिटिया एक भी नहीं

Fri, 19 Jul 2019 09:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jul 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
UK NEWS: Only Baby boy Birth in 133 village during three month in uttarkashi 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां तीन माह में 133 गांवों में 216 प्रसव हुए, लेकिन बिटिया एक भी नहीं जन्मी।

विज्ञापन


बच्चियों के घटते लिंगानुपात की उत्तरकाशी जिले की ये तस्वीर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ समेत तमाम अभियानों पर काली स्याही पोतती दिख रही है। सरकारी आंकड़ों में इस भयावह स्थिति का खुलासा होने पर हरकत में आए जिला प्रशासन ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अधिकारी भी हैरत में

स्वास्थ्य विभाग सभी जिलों के हर गांव में होने वाले संस्थागत एवं घरेलू प्रसवों का ब्योरा तैयार करता है। बीते अप्रैल से जून के बीच उत्तरकाशी जिले के विभिन्न गांवों में हुए प्रसव की रिपोर्ट सामने आई तो जिम्मेदार अधिकारी भी हैरत में पड़ गए।

रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 133 गांवों में तीन माह के भीतर कुल 216 प्रसव हुए, लेकिन हैरत की बात यह है कि इनमें एक भी बिटिया ने जन्म नहीं लिया। सरकारी रिपोर्ट में ही बिगड़ते लिंगानुपात की यह स्थिति सामने आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

संबंधित गांव रेड जोन में शामिल

बृहस्पतिवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत और जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने संबंधित गांवों की आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दोनों ने इस मामले को लेकर आशा कार्यकर्ताओं से बात की और ऐसा होने के कारणों की भी पड़ताल करने की कोशिश की।

डीएम ने बताया कि सभी संबंधित गांवों को रेड जोन में शामिल किया गया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की ओर से भेजी गई रिपोर्ट नियमित रूप से मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। वहीं, विधायक ने एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा।

विज्ञापन

2011 में नहीं था ज्यादा अंतर

वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर उत्तरकाशी जिले में महिला एवं पुरुष लिंगानुपात में कोई ज्यादा अंतर नहीं था। यहां एक लाख 68 हजार 597 पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की जनसंख्या एक लाख 61 हजार 489 थी।

इसके बाद सरकार द्वारा ‘कन्या भ्रूण हत्या निषेध’ को लेकर चलाए गए जागरुकता अभियान और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान से लिंगानुपात में और सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन जिले में बिगड़ते लिंगानुपात के जो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं उन्होंने ऐसे तमाम अभियानों को झुठला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed