फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Only advertisements run on the city's only foot over bridge

Dehradun News: लोगों के बजाय विज्ञापन चलाने के लिए बना दिया फुट ओवरब्रिज

Wed, 04 Jan 2023 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Only advertisements run on the city's only foot over bridge
तहसील चौक स्थित फूटओवर ब्रिज। संवाद - फोटो : DEHRADUN
बिना सिर-पैर की योजनाओं के नाम पर पैसों की बर्बादी देखनी है तो तहसील चौक पर बने फुट ओवरब्रिज पर आइए। करीब पौने दो करोड़ की लागत से बने शहर के इकलौते फुट ओवरब्रिज पर लोग नहीं, सिर्फ विज्ञापन चलता है। एजेंसी हर महीने इससे लाखों रुपये कमा रही है लेकिन जनता सात साल से पैदल ही सड़क पार कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के दौरान मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने वर्ष 2015 में हरियाणा की एक कंपनी से इस फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसका उद्घाटन किया था। लेकिन, उद्घाटन के बाद से सात साल से ओवरब्रिज पर ताला लटका हुआ है। ऐसे में लोग मजबूरन जान जोखिम में डालकर वाहनों की आवाजाही के बीच से सड़क पार करते हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन एजेंसी करती रही गुमराह
फुट ओवरब्रिज पर विज्ञापन लगवाने की क्या प्रक्रिया है और कितने पैसे लगते हैं, ये जानने के लिए संवाद के रिपोर्टर ग्राहक बनकर पहुंचे। पता चला कि फुट ओवरब्रिज के नीचे पान की दुकान वाले के पास एजेंसी का नंबर है। इस नंबर पर बातचीत के दौरान व्यक्ति ने कहा कि किस तरह का विज्ञापन, कितने दिन के लिए लगाना है, उसी हिसाब से रेट तय है। 15 दिन के लिए विज्ञापन लगवाने की बात कहने पर कुछ देर में रेट बताने की बात कही गई है। दस मिनट बाद उसका फोन आया। उसने खुद को माइल स्टोन मीडिया से बताते हुए कहा कि अगले दिन मेरे दफ्तर आइए। वहीं बैठकर बात होगी। उसने सुबह दफ्तर का पता बताने की बात कही। अगले दिन 11 बजे फोन करने पर कहा कि वह व्यस्त है। एक ई-मेल आईडी देते हुए कोटेशन भेजा। इसके बाद कोई जवाब नहीं आया और न ही फोन रिसीव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एमडीडीए और नगर निगम ने झाड़ा पल्ला
निर्माण के बाद से ही फुट ओवरब्रिज लावारिस पड़ा है। शायद यही वजह है कि इसका संचालन नहीं हो रहा है। एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता हरिश्चंद्र सिंह राणा कहते हैं कि फुट ओवरब्रिज की जिम्मेदारी प्राधिकरण के पास नहीं है। फुट ओवरब्रिज पर विज्ञापन लगता है। ऐसे में शायद इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के पास होगी। उधर, नगर निगम के कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह ने भी इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि फुट ओवरब्रिज पर विज्ञापन से निगम का कोई लेनादेना नहीं है। निगम की विज्ञापन साइट वहां पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed