{"_id":"578ff5554f1c1b1a7fc4c66c","slug":"only-58-in-uttarakhand-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में 70 नहीं, नजर आएंगे सिर्फ 58 विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में 70 नहीं, नजर आएंगे सिर्फ 58 विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
स्पीकर गोविंद कुंजवाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान नजारा कुछ बदला-बदला नजर आएगा। क्योंकि विधानसभा में 70 में से 58 विधायक ही कार्यवाही में भाग लेंगे।। 70 सदस्यीय विधानसभा के 11 विधायकों की सदस्यता रद्द की चुकी है और एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब विधानसभा में कांग्रेस व भाजपा के विधायकों की संख्या 26-26 है। पीडीएफ के विधायकों की संख्या 6 है।
विज्ञापन
फ्लोर टेस्ट को छोड़कर अगर विधानसभा के बजट सत्र की बात की जाए तो उस वक्त विधायकों की संख्या 70 थी। 18 मार्च के बाद शुरू हुए राजनीतिक उठा पटक के दौर में विधायकों की संख्या 70 से घटकर 58 रह गई है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के नौ बागी सदस्यता 27 मार्च को समाप्त कर दी थी। इसके बाद फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के मामले में भीमलाल आर्य व रेखा आर्य की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। राज्यसभा के चुनाव से पहले भाजपा के विधायक दान सिंह भंडारी दे दिया था।
विज्ञापन
इन विधायकों की सदस्यता हुई रद्द
विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, शैलारानी रावत, शैलेंद्र मोहन सिंघल, कुंवर प्रणव चैंपियन, अमृता रावत, सुबोध उनियाल, उमेश शर्मा काऊ व प्रदीप बतरा।
-पार्टी व्हिप का उल्लंघन का मामला
भाजपा के विधायक भीमलाल आर्य व कांग्रेस की विधायक रेखा आर्य की सदस्यता हुई निरस्त।
इस्तीफे से एक सीट खाली
-भीमताल से भाजपा के विधायक दान सिंह भंडारी के इस्तीफा से एक सीट हुई खाली।
विधानसभा में दलीय स्थिति
कांग्रेस ---26
भाजपा --26
पीडीएफ -06