{"_id":"6a8566509822c02b8b0e2c48","slug":"online-investment-fraud-12-crore-in-dehradun-160-people-allegedly-targeted-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 12 करोड़ की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का मामला आया सामने, 160 लोगों को शिकार बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 12 करोड़ की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का मामला आया सामने, 160 लोगों को शिकार बनाने का आरोप
Wed, 19 Aug 2026 01:52 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:52 PM IST
सार
हरादून के 160 लोगों से करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन निवेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून रायपुर क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण विहार, नाथूवाला निवासी अनूप सिंह ने अपर सिविल जज (छठे), वरिष्ठ खंड, देहरादून की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
याचिका में मुजफ्फरनगर निवासी लविश चौधरी उर्फ नवाब अली पर आरोप लगाया गया है कि उसने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेशकों को जोड़ा। आरोप है कि क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग में हर महीने पांच से छह प्रतिशत तक रिटर्न का भरोसा देकर रकम निवेश कराई गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: डोईवाला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल, वाहन में सात लोग थे सवार
विज्ञापन
बाद में निवेशकों की निकासी बंद कर दी गई। याचिका में देहरादून के 140 से 160 लोगों से करीब 12 करोड़ रुपये की ठगी का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने रायपुर पुलिस और एसएसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। अदालत से प्राथमिकी दर्ज कर जांच के निर्देश देने की मांग की गई है।