फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online helpline samadhan policy going flop

'समाधान' से भी नहीं निकला समाधान

Mon, 18 Aug 2014 07:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Aug 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
online helpline samadhan policy going flop

जन समस्या निस्तारण के लिए शुरू हुई समाधान योजना भी सरकारी फाइलों में दम तोड़ती नजर आ रही है। समाधान पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन शिकायतों का निवारण होना था। लेकिन डेढ़ वर्ष के भीतर ही हालात बदतर हो चले।

विज्ञापन


595 शिकायतें लंबित
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जिला स्तर से लेकर शासन स्तर पर 595 शिकायतें लंबित पड़ी हैं। लेकिन ना कोई मॉनिटरिंग और ना ही संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जैसी बात।
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पहले राज्य सरकार ने समाधान पोर्टल लांच कर जन शिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन करने की शुरुआत की।

शुरुआती दौर में तो माहौल ठीक था लेकिन थोडे़ ही दिन बाद अधिकारियों का इस योजना के प्रति उदासीन रवैया सामने आने लगा। वर्तमान में समाधान पोर्टल पर ऑनलाइन लंबित शिकायतों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 101 निदेशालय

जिलों में अभी भी 54 प्रत्यावेदन पेंडिंग हैं जिनमें सबसे ज्यादा देहरादून में 25 शिकायतें लंबित पड़ी हैं। राज्य में 101 निदेशालय हैं। इन निदेशालयों के स्तर पर भी 190 शिकायतें लंबित पड़ी है जिनका समाधान किया जाना है।


नियम यह है कि यदि कोई निस्तारण होने लायक नहीं है तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाए। निदेशालय में भी सर्वाधिक 21 शिकायतें पुलिस महानिदेशालय में लंबित हैं।

17 शिकायतें जीएम उत्तराखंड वित्त विकास निगम, नौं-नौं शिकायतें समाज कल्याण व पेयजल निगम निदेशालय में पड़ी धूल फांक रही है।

शासन स्तर पर 351 शिकायतें समाधान पोर्टल पर समाधान होने का इंतजार कर रही है। इनमें सर्वाधिक 30-30 तकनीकी शिक्षा व ऊर्जा विभाग में पड़ी है। पीडब्लूडी में 20, आपदा प्रबंधन में 19, कार्मिक विभाग में 21, वन विभाग में 14 शिकायतें लंबित हैं। अन्य विभागों में भी स्थिति जस की तस बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed