फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online gaming cyber fraud uttarakhand STF arrests rajasthan man in 1.77ru Crore Scam Case Dehardun Crime news

देहरादून: ऑनलाइन गेमिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से गिरफ्तार किया आरोपी

Thu, 08 Oct 2026 12:28 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 08 Oct 2026 12:28 PM IST
सार

ऑनलाइन गेमिंग में कम निवेश कर ज्यादा कमाई का लालच हरिद्वार के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। यूट्यूब पर गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखने के बाद शुरू हुआ संपर्क आखिरकार 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Online gaming cyber fraud uttarakhand STF arrests rajasthan man in 1.77ru Crore Scam Case Dehardun Crime news
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उसके खाते में महज चार माह में करीब 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन भी मिला है।
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार हरिद्वार निवासी शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसने यूट्यूब पर Winadda नाम की ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा था। इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सऐप के माध्यम से उससे संपर्क किया। कम धनराशि निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर वर्ष 2025 में उससे कुल 1,77,53,960 रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में प्राथमिकी दर्ज कर जांच निरीक्षक अनिल कुमार को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों और उनमें हुए लेनदेन की पड़ताल शुरू की। इसी क्रम में पता चला कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से करीब 14 लाख रुपये किशोर के बैंक खाते में जमा हुए थे। खाते की जांच में चार माह के दौरान करीब 95 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का भी पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बैंक खाते के धारक किशोर पुत्र मदन लाल (41) निवासी वार्ड नंबर-05, ऊंचा मगर बास, थाना लाडनूं, जिला डीडवाना-कुचामन, राजस्थान को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ का कहना है कि मामले में सामने आए बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड एसआईआर:  19 महीने में बदली वोटरों की तस्वीर, देहरादून में सबसे ज्यादा कटे 4.84 लाख वोट


साइबर ठगी पर तुरंत करें शिकायत

एसटीएफ ने लोगों से ऑनलाइन गेमिंग, निवेश या कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देने वाली वेबसाइटों और अज्ञात लोगों से सावधान रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या रकम ट्रांसफर करने से पहले उसकी सत्यता जांचने को कहा गया है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed