फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online campaign for lady journalist Kiran alleged murder.

महिला पत्रकार की मौत का सच सामने लाने के लिए छिड़ी मुहिम

Sat, 03 Oct 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Oct 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
online campaign for lady journalist Kiran alleged murder.

महिला पत्रकार की मौत का सच सामने लाने के लिए सोशल मीडिया पर शुरू हुई 'जस्टिस फॉर किरण' की मुहिम ने पुलिस को हरकत में ला दिया। एक जिले के अधिकारी के दखल के कारण अब तक पुलिस कार्रवाई के बजाए मामले को खींच रही थी।

विज्ञापन


इसी हीलाहवाली की वजह से आरोपी पति और उसके परिजनों को यहां से निकलने का मौका मिल गया। शुक्रवार को पहली बार पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों की टोह लेती रही।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की पत्रकार किरण जोशी की दहेज हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया था। इसी साल 8 मई को किरण ने नई जिंदगी के सपने संजोकर देहरादून में नेहरू कालोनी के सरस्वती विहार निवासी बैंक कैशियर रोबिन जोशी के साथ सात फेरे लिए थे। 137 दिन का वैवाहिक जीवन उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे से लटकी मिली थी लाश, शरीर पर थे निशान

online campaign for lady journalist Kiran alleged murder.

25 सितंबर को किरण जोशी की लाश ससुराल में पंखे से लटकी पाई गई थी। किरण के भाई राम स्वरूप की मानें तो 25 सितंबर की सुबह को किरण की सास ने फोन पर बताया था कि रोबिन और किरण की लड़ाई हो रही है।

इसलिए वह किरण को ले जाएं। दोपहर बाद किरण ने फोन कर आशंका जताई थी कि ये लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। रात को यहां पहुंचे तो उन्हें किरण मृत मिली। हत्या से पहले उसे यातनाएं भी दी गई थी। शरीर पर पड़े नीले निशान इस बात की गवाही देने के लिए काफी हैं।

परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन रोबिन के एक रिश्तेदार के अधिकारी होने की वजह से पुलिस जल्दबाजी में कार्रवाई करने के मूड में नहीं थी। यही वजह थी कि आरोपी पति बैंक कैशियर रोबिन जोशी वहां से निकल गया।

फेसबुक पर 'जस्टिस फॉर किरण' पेज से जुड़ रहे लोग

online campaign for lady journalist Kiran alleged murder.

(फोटो- 'जस्टिस फॉर किरण' फेसबुक पेज से साभार)


इसी बीच सोशल साइट पर पत्रकार किरण जोशी को इंसाफ दिलाने की मुहिम शुरू हुई। फेसबुक पर जस्टिस फॉर किरण का पेज बनाया गया है, जिससे लगातार लोग जुड़ रहे हैं।

इस मुहिम के बाद शुक्रवार को पुलिस की नींद टूटी। जाल से निकल गए पति रोबिन जोशी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस भेजी गई है।

किरण जोशी दहेज हत्याकांड की जांच कर रहे सीओ डालनवाला अरुण पांडेय ने बताया कि साक्ष्य संकलन करने के बाद अब आरोपियों की तलाश में दबिश चल रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed