फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online Application Start For Chartered Accountant Exam till 26th february

सीए बनना है तो जल्दी करें, केवल इस तरीख तक मिलेगा ऑनलाइन आवेदन का मौका

Thu, 06 Feb 2020 09:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Feb 2020 09:19 AM IST
सार

  • द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया ने जारी किया नोटिफिकेशन
  • 26 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
Online Application Start For Chartered Accountant Exam till  26th february
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगर आप चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना चाहते हैं तो अच्छा मौका है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया(आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


सीए परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस 26 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख चार मार्च 2020 है। फाउंडेशन कोर्स ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं 11 मई से शुरू होकर 17 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन


इसी तरह इंटरमीडिएट या आईपीसी के पुराने कोर्स के पहले ग्रुप की परीक्षा तीन मई को शुरू होकर 10 मई तक चलेंगी। दूसरे ग्रुप की परीक्षा 12 मई को शुरू होकर 16 मई तक चलेंगी। इंटर नए कोर्स के पहले ग्रुप की परीक्षा तीन मई से दस मई तक चलेंगी। दूसरे ग्रुप की परीक्षा 12 मई को शुरू होकर 18 मई को खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

600 रुपये लेट फीस लगेगी

सीए फाइनल पुराने कोर्स के पहले ग्रुप की परीक्षा दो मई को शुरू होकर नौ मई को खत्म होगी। दूसरे ग्रुप की परीक्षा 11 मई से 17 मई तक होंगी। सीए फाइनल नए कोर्स के पहले ग्रुप की परीक्षा दो मई को शुरू होकर नौ मई को खत्म होगी।

वहीं, दूसरे ग्रुप की परीक्षा 11 मई को शुरू होकर 17 मई को खत्म होगी। देशभर में 207 केंद्रों पर सीए की परीक्षाएं होंगी। इसमें देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार भी शामिल है। 26 फरवरी के बाद आवेदन करने पर 600 रुपये लेट फीस लगेगी।

हिंदी में भी पेपर लिखने का मौका

आईसीएआई ने सभी छात्रों को अंग्रेजी के अलाव हिंदी में भी पेपर लिखने का मौका दिया है। इसकी पूरी जानकारी आईसीएआई की वेबसाइट पर जारी की गई है। हालांकि कुछ पाठ्यक्रमों में केवल अंग्रेजी में ही जवाब लिखने का मौका है। 

यहां करें आवेदन : icaiexam.icai.org

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed