फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Onion will Available Affordable Prices in ration Shops in dehradun

अब राशन डीलरों की दुकान पर भी मिलेगा सस्ता प्याज, बस थैला लें और पहुंच जाएं

Wed, 18 Dec 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Dec 2019 10:11 AM IST
सार

  • सस्ते गल्ले की दुकानों पर 75 रुपये किलो मिलेगा प्याज

विज्ञापन
Onion will Available Affordable Prices in ration Shops in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में अब राशन डीलरों की दुकान पर प्रति राशन कार्ड एक किलो प्याज 75 रुपये की कीमत से बेचा जाएगा। प्याज के बढ़ते दामों के चलते मंगलवार को दोबारा डीलरों को प्याज आवंटित किया गया, ताकि उपभोक्ताओं को सस्ते गल्ले की दुकान पर प्याज उपलब्ध हो सके। 

विज्ञापन


डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर राशन डीलरों के पास सस्ता प्याज बेचना शुरू किया जा रहा है। मंगलवार को निरंजनपुर मंडी से डीलरों 72 रुपये किलो के रेट से 15 क्विंटल प्याज उठा लिया है।

विज्ञापन

इस पर तीन रुपये भाड़ा लगाकर 75 रुपये के हिसाब से उपभोक्ताओं को बेचा जाएगा। अब प्रति राशन कार्ड दो किलों की बजाय एक किलो ही प्याज वितरित किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य है कि आम लोगों को सस्ते दामों में अच्छा प्याज उपलब्ध कराया जा सके। 

इन राशन डीलरों ने किया उठान 
एसके शर्मा पटेलनगर, दर्शन कालरा व मीना कपूर पार्क रोड, कांशीराम अधोईवाला, सुशील बोरा व राजरानी अग्रवाल प्रेमनगर, शकील अहमद व गोपेश कुमार रायपुर, विनोद नेगी परिसीमन (रोची), दयाराम परिसीमन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed