फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   onion on low price at general stores.

अब राशन की दुकानों पर भी मिलेगा सस्ता प्याज

Sat, 22 Aug 2015 12:25 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Aug 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
onion on low price at general stores.

देहरादून में सोमवार से राशन की दुकानों पर सस्ता प्याज बेचा जाएगा। मंडी समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि शुरूआत में जिले की 15 से 20 दुकानें चिह्नित कर सस्ता प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के साथ मिलकर यह पहल की जा रही है, ताकि प्याज के बढ़ते दामों को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन


दाम अभी तय नहीं
डीएम रविनाथ रमन के निर्देश पर मंडी समिति सभागार में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्याज किस रेट पर बेचा जाएगा यह अभी तय नहीं किया गया है।

मंडी समिति अध्यक्ष ने बताया कि प्याज के लिए जरूरत के अनुरूप दुकानों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। राशन की दुकान से लोग एक से पांच किलो तक प्याज खरीद सकते हैं। किसी को इससे अधिक प्याज नहीं दिया जाएगा। जिले में सोमवार से इसकी शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि दुकानों का निरीक्षण कर यह देखा जाएगा कि जनता को इसका लाभ मिल भी रहा है या नहीं। मंडी समिति के अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को इसके लिए दुकान चिह्नित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते काउंटरों पर 60 रुपये किलो मिला प्याज

onion on low price at general stores.

मंडी में सस्ते काउंटरों पर 55 से 60 रुपये किलो प्याज मिला। मंडी समिति की ओर से लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के लिए मंडी में 15 काउंटर लगाए गए हैं। नासिक में प्याज की कीमतें बढ़ने पर शुक्रवार को इसका असर दून में भी दिखाई दिया।

मांग के अनुरूप नहीं आ रहा प्याज
प्याज की कीमतों में तेजी पर आढ़तियों ने कहा कि बाहर से मांग के अनुरूप प्याज नहीं आ रहा है। नासिक में प्याज की कीमत बढ़ गई है, ऐसे में शुक्रवार को 50 से 60 रुपये किलो तक प्याज बिका।

आढ़ती राजेंद्र भट्ट ने कहा कि एक महीने तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। आढ़ती श्याम साहनी एवं उमराव सिंह राणा बताते हैं कि पूरे देश में इसके दामों में तेजी आई है। जिसका असर यहां भी देखने को मिल रहा है।

और बढ़ सकते हैं दाम
प्याज के व्यापारियों की मानें तो अगले कुछ दिनों में प्याज की कीमत और बढ़ सकती है। यही हाल रहा तो इसके दाम 80 रुपये किलो से अधिक हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed