फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One who cheated Rs 3.38 crore on the pretext of investment in Thailand arrested

Dehradun News: थाईलैंड में निवेश का झांसा देकर 3.38 करोड़ ठगने वाला दबोचा

Tue, 31 Oct 2023 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
One who cheated Rs 3.38 crore on the pretext of investment in Thailand arrested
I
विज्ञापन

II- मामले में दो आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार
I
I
I
Iपुलिस ने 3.38 करोड़ रुपये की ठगी में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यह रकम एक व्यापारी से थाईलैंड में निवेश के नाम पर ठगी थी।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 24 अगस्त को रमेश मनोचा ने शिकायत की थी। केस में अनिल उपाध्याय, विजय उपाध्याय, राजीव कुमार, सोनिया पत्नी राजीव कुमार व अन्य को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि थाईलैंड में प्रापर्टी व अन्य व्यवसायों में निवेश के नाम पर उनसे 3.38 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में राजीव कुमार, सोनिया निवासी आर्यनगर को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि फरार अनिल उपाध्याय निवासी आर्यनगर को मंगलवार को हाथीबड़कला से गिरफ्तार किया गया।

I
Iउसने अपने भाई विजय उपाध्याय, साथी राजीव कुमार व अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में कंपनी खोली थीं। इनके जरिए लोगों को विदेश में रकम निवेश का झांसा देकर चपत लगाई गई। आरोपी में एक की पत्नी थाईलैंड की नागरिक भी है। आरोपी हाल में अपनी पहचान बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनाकर उसके जरिए विदेश भागने की तैयारी में था।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed