फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One Thousand Pilgrims stop in ghangriya after snowfall in hemkund sahib 

मौसम सामान्य होने पर हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू, घांघरिया से 1080 यात्री हुए रवाना

Wed, 19 Jun 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
One Thousand Pilgrims stop in ghangriya after snowfall in hemkund sahib 
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मौसम सामान्य होने पर बुधवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू हो गई। घांघरिया से 1080 यात्री हेमकुंड साहिब और गोविंदघाट से 4335 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मंगलवार को हेमकुंड जा रहे एक हजार तीर्थयात्रियों को घांघरिया में ही रोक लिया था। 
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब में बीस साल बाद जून माह में बर्फबारी हुई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में सोमवार रात और मंगलवार को तड़के बर्फबारी हुई, जिससे यहां एक फीट तक ताजी बर्फ जम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए सीमित तीर्थयात्रियों को ही हेमकुंड भेजा जा रहा है। मंगलवार को करीब पांच हजार तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब भेजा गया, जबकि एक हजार तीर्थयात्रियों को घांघरिया में ही रोक दिया गया था।

मौसम सामान्य होने पर बुधवार को रोके तीर्थयात्रियों को भी हेमकुंड भेजा गया। उन्होंने बताया कि हेमकुंड में बीस साल बाद जून माह में बर्फबारी हुई है। वर्ष 1999 में 17 जून को बर्फबारी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed