फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one sided love youth threaten girl before one day of marriage

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने दी शादी के एक दिन पहले लड़की को धमकी, घरवाले पहुंच गए थाने

Sat, 30 Mar 2019 09:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
one sided love youth threaten girl before one day of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर

युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज एक सिरफिरे आशिक ने उसकी शादी न होने की धमकी दी। धमकी में सिरफिरे आशिक ने कहा कि अगर उसने किसी दूसरे से शादी की तो वह उसे मंडप से ही उठाकर ले जाएगा। युवक की धमकी से सहमे युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। साथ ही युवती के परिजनों को आश्वासन दिया कि युवक शादी में कोई अड़चन नहीं डालेगा।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवती का रिश्ता परिजनों ने लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से किया था। इस बीच युवती से एकतरफा प्यार करने वाले युवक को इसकी भनक लग गई। युवक ने युवती के परिजनों को फोन कर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। साथ ही उनकी बेटी से प्यार करने की बात कही और शादी उससे करने की धमकी दी।

विज्ञापन

बेटी को मंडप से ही उठाकर ले जाएगा

इस पर युवती के परिजनों ने आननफानन में उसकी 31 मार्च की शादी तय कर दी। युवती के घर पर शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शुक्रवार शाम को युवक ने दोबारा युवती के परिजनों को फोन कर धमकी दी कि वह किसी भी सूरत में शादी नहीं होने देगा। वह शादी वाले दिन ही उनकी बेटी को मंडप से ही उठाकर ले जाएगा। धमकी दी कि अगर किसी ने उसे रोकने का प्रयास भी किया तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा।

धमकी से सहमे युवती के परिजन शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को युवक की करतूत की जानकारी दी। साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए शादी वाले दिन पुलिस तैनात करने की मांग की। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। साथ ही परिजनों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी बेटी की शादी में कोई अड़चन नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed