फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One quintal of dry waste was collected and sent for disposal

Dehradun News: एक कुंतल सूखा कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण के लिए भेजा

Fri, 27 Sep 2024 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
One quintal of dry waste was collected and sent for disposal
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iदुकानदारों, रेहड़ी-फड़ विक्रेताओं के साथ गंगा घाटों में सूखे कूड़े के विरुद्ध चलाया गया अभियान
I
Iनगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला ने स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के तहत स्थानीय दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ विक्रेताओं के साथ गंगा घाटों में सूखे कूड़े के विरुद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें एक कुंतल सूखा कूड़ा एकत्रित कर खाराश्रोत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजा गया है।
I
Iनगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला की ओर से स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके तहत रोजाना स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए श्रंखलाबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रह हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iबृहस्पतिवार को 12वें दिन निकाय की टीम ने स्थानीय दुकानदारों, जानकी पुल के रेहड़ी-फड़ विक्रेताओं के साथ शत्रुघ्न घाट, ओंकारानंद घाट, खाराश्रोत घाट, पूर्णानंद घाट में सूखे कूड़े के विरुद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान एक कुंतल से अधिक सूखा कूड़ा एकत्र किया गया। जिसे निस्तारण के लिए खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iअवर अभियंता नरेश कुमार व सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से गंगा घाटों को साफ रखने की अपील की। इस मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सजवाण, पर्यावरण पर्यवेक्षक राजू, बाबू सिंह, स्वच्छ सर्वेक्षण सदस्य प्रज्ज्वल शर्मा, मनीष भट्ट, धर्मेंद्र, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed