फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one more samwasini died in 24 hours.

24 घंटे में दूसरी संवासिनी की मौत, खड़े हुए सवाल

Sun, 27 Dec 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Dec 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
one more samwasini died in 24 hours.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती एक और संवासिनी की शनिवार सुबह मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में नारी निकेतन की दूसरी संवासिनी की मृत्यु से कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, शनिवार को एक अन्य संवासिनी को बुखार की शिकायत पर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


संवासिनी रेखा छह दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। डायरिया की शिकायत पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खून की कमी से उसकी हालत बिगड़ती चली गई। दो बार खून चढ़ाया गया, लेकिन स्थिति नहीं सुधर पाई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह संवासिनी शिवानी गुप्ता की मौत हुई थी। शिवानी की मौत के कुछ देर बाद 21 दिसंबर से दून अस्पताल में डायरिया की शिकायत पर भर्ती संवासिनी रेखा (26) की हालत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और संवासिनी की हालत बिगड़ी, भर्ती

one more samwasini died in 24 hours.

रेखा को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। काफी प्रयासों के बाद भी उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई। शनिवार सुबह सवा नौ बजे के करीब रेखा की मौत हो गई।

दून अस्पताल के ईएमओ डॉ. नवनीत बेदी ने बताया कि रेखा के शरीर में खून की कमी हो गई थी। इसके लिए दो बार खून चढ़ाया गया था।

उधर, नारी निकेतन की तीसरी संवासिनी रजिया (35) की शनिवार को हालत बिगड़ गई। बुखार से पीड़ित होने के कारण दोपहर बाद रजिया को दून अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed