फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one more prisoner escaped from police custody in roorkee

रुड़की: जेल से बंदी हुआ फरार, कुछ दिन पहले पुलिस कस्टडी से भागा था एक और आरोपी

Wed, 31 Jul 2019 11:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 31 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
one more prisoner escaped from police custody in roorkee
प्रतीकात्मक तस्वीर

आज सुबह करीब नौ बजे एक और बंदी जेल परिसर से फरार हो गया। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही सीने में दर्द का बहाना बनाकर आरोपी हवालात से फरार हो गया था।

विज्ञापन


आज सुबह बंदी शाहरुख पुत्र मुर्सलीन निवासी टांडा भनेड़ा मंगलौर के फरार होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह जेल परिसर में 15 अगस्त की तैयारी को लेकर सफाई चल रही थी। उसी समय उक्त बंदी फरार हो गया। सीविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने हाल ही में दहेज के एक मामले में शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब दो घंटे बाद जेल प्रशासन ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को इस मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस जेल परिसर पहुंच गई है।

विज्ञापन

सीने में दर्द का बहाना बनाकर दिया था चकमा

अभी कुछ दिन पहले ही चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया रईस सीने में दर्द का बहाना बनाकर हवालात खुलवाई और कोतवाली में पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसने पुलिस की पकड़ में आने से पहले ही चोरी के मामले में जमानत तुड़वाकर लक्सर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तेलीवाला निवासी रईस पुत्र नसीम को पुलिस ने पाड़ली गुर्जर के पास को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रईस के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया था। साथ ही उसे हवालात में बंद कर दिया था। पिछले गुरुवार को सुबह रईस ने कोतवाली में एक पुलिसकर्मी से सीने में तेज दर्ज होने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे हवालात का दरवाजा खोलकर बाहर बैठा दिया। इस बीच आरोपी चकमा देकर कोतवाली से फरार हो गया था। 

अस्पताल से भी फरार हुआ था एक आरोपी

अभी दो माह पहले रुड़की सिविल अस्पताल से एक आरोपी भी फरार हुआ था। उसने भी जेल में बंद रहते हुए अपने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

कलियर के रहमतपुर निवासी कादर पुत्र हैदर अली को कलियर पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 25 मई को आरोपी को रुड़की जेल भेज दिया था। तभी से बंदी रुड़की जेल में ही बंद था। 28 मई को कादर ने सीने में दर्द की शिकायत की जानकारी जेल प्रशासन को दी थी। इस पर जेल प्रशासन ने उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। तभी से बंदी का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था।

बंदी की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन ने दो जेल कर्मचारी और दो पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई थी। 31 मई को करीब सवा दो बजे सुरक्षा में तैनात चारों जवान आपस में बातचीत कर रहे थे। इस बीच बंदी ने जवानों की नजर बचते ही हाथ में पड़ी हथकड़ी किसी तरह ढीली कर ली और मौका पाते हुए अस्पताल से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed