फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one more political controversy over controversial video of another bjp leader uttarakhand

भाजपा के विधायकों की फिसल रही जुबान, अब एक और नेता के विवादित वीडियो पर सियासी बवाल

Sun, 13 Oct 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 13 Oct 2019 10:21 AM IST
सार

  • पार्टी ने संज्ञान लिया, वीडियो का कराया जाएगा परीक्षण 

विज्ञापन
one more political controversy over controversial video of another bjp leader uttarakhand
पहले भी विवादों से रहा है नाता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अनुशासन का डंडा दिखाने और बार-बार चेतावनी देने के बाद भी भाजपा के कुछ विधायकों की जुबान काबू में नहीं हैं। वे कोई न कोई विवादित बयान देकर संगठन की जान आफत में डाल रहे हैं। उनके मामलों पर पार्टी नेतृत्व को सफाई देते नहीं बन रहा है।

विज्ञापन


अभी ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर के विवादास्पद बयान की तपिश ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि सोशल मीडिया पर पार्टी के दबंग विधायक राजकुमार ठुकराल का एक विवादित वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में ठुकराल एक समुदाय विशेष पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। संगठन ने उनके इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए इसका परीक्षण कराने का फैसला किया है। उधर, ठुकराल ने सफाई दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 2011 का है। वीडियो के बहाने कांग्रेस ने भाजपा पर सामाजिक समरसता खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विवादित वीडियो पर ठुकराल को नोटिस, एक सप्ताह में देना होगा जवाब
रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को सोशल मीडिया पर उनके एक विवादित वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उन्होंने ताकीद किया है कि पार्टी को एक हफ्ते में यदि स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ तो वे एक तरफा कार्रवाई को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व जन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत को मानती है और इस पर कार्य करती है। पार्टी प्रधानमंत्री के मंत्र सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास पर यकीन रखती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल ठुकराल के वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा जो कहा गया, वो विधायक के अपने विचार हो सकते हैं, किंतु भाजपा का उन बातों से कोई संबंध नहीं है। सभी भारतीय हैं समान हैं।

वायरल वीडियो में एक सभा को संबोधित कर रहे हैं ठुकराल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। वे एक समुदाय विशेष को लेकर कह रहे हैं कि उनका एक वोट उन्हें नहीं चाहिए। वे खुली किताब हैं। मैं उनके यहां पानी तक नहीं पिऊंगा। जब तक वे जिंदा है वे उस समुदाय विशेष के घर पर नहीं जाएंगे, उनके धार्मिक स्थल में भी नहीं जाएंगे।

वे जनता की ओर इशारा करके कह रहे हैं कि उनकी जिंदगी उनके हाथों में हैं। वह कह रहे हैं, मेरा सिर झुकेगा तो आपके पैरों में झुकेगा, किसी समुदाय विशेष के व्यक्ति या धार्मिक स्थल में नहीं झुकेगा। वे यह भी कह रहे हैं कि वे उस समुदाय विशेष के किसी भी व्यक्ति का कोई काम नहीं करते हैं। वीडियो में वे दो अक्तूबर 2011 के रुद्रपुर में हुए दंगे का भी जिक्र कर रहे हैं। इस वीडियो में कुछ और आपत्तिजनक तथ्य हैं जिन्हें लिखा नहीं जा सकता।

उधर, इस वीडियो के वायरल होते ही राजधानी में सियासत गरमा उठी। कांग्रेस ने विधायक के बयान के बहाने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर कटाक्ष किया और उस पर एक धर्म समुदाय के खिलाफ राजनीतिक साजिश करने का आरोप लगाया। इस बीच वायरल वीडियो को लेकर भाजपा कुछ खास कहने की स्थिति में नहीं है। पार्टी ने वीडियो में बयान किए गए तथ्यों से पूरी तरह किनारा कर लिया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि पार्टी ने वीडियो का संज्ञान ले लिया है और उसका परीक्षण कराएगा।

2011 का वीडियो है, मैं पार्टी के साथ हूं : ठुकराल

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुराना बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो 2011 में रुद्रपुर दंगे के बाद का है। वीडियो में कही गई बातों से उन्होंने अपनी सहमति जताई। साथ ही कहा कि जो पीएम मोदी और भाजपा की विचारधारा है, वही उनकी विचारधारा है। वे सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ हैं।  

ठुकराल से जवाबतलब होगा: भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उन्हें वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन यदि उसमें कोई विवादित या आपत्तिजनक तथ्य हैं तो पार्टी इसका संज्ञान लेगी। विधायक राजकुमार ठुकराल से इस बारे में पूछा जाएगा। भाजपा धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की परिकल्पना करती है। यहां जाति, धर्म और पंथ को नहीं माना जाता। इससे हटकर ठुकराल का कोई भी मत उनका व्यक्तिगत मत है। वे ठुकराल से बात करेंगे। उन्हें ताकीद किया जाएगा कि वे अपनी वाणी पर संयम रखें।

भाजपा विधायकों से जुड़े विवाद

-विधायक देशराज कर्णवाल और कुंवर प्रणव चैंपियन विवाद हुआ, पार्टी ने जांच बैठाई
-उत्तराखंड को लेकर विवादित बयान दिया तो चैंपियन की पार्टी से छुट्टी हो गई
-रावण के किरदार के दौरान ‘सीता मेरी जान’ संवाद से विवादों में रहे विधायक राजकुमार ठुकराल
-विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर में एक समुदाय विशेष के लोगों के बारे में विवादित टिप्पणी की
-पार्टी अध्यक्ष के जवाबतलब करने पर उन्होंने अपनी भूल को स्वीकार किया और कार्रवाई से बचे
-विधायक उमेश शर्मा काऊ सोशल मीडिया में वायरल एक ऑडियो को लेकर विवादों में फंस गए
-प्रदेश संगठन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया और अब उन पर कार्रवाई की तलवार लटकी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed