{"_id":"5ce17a81bdec22078e0ab8aa","slug":"one-more-company-start-heli-services-for-kedarnath-in-affordable-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम के लिए एक और कंपनी ने शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम के लिए एक और कंपनी ने शुरू की हेलीकॉप्टर सेवा
Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 May 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ के लिए रविवार से एक और कंपनी ने अपने हेलीकॉप्टर की सेवा शुरू कर दी। सोमवार से एक और कंपनी केदारनाथ के लिए अपने हेलीकॉप्टर चलाने शुरू करेगी। इसके साथ ही कुल नौ में से सात कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लगेंगे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
सरकारी सिस्टम की सुस्ती के कारण केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा था। कुल नौ में से पांच कंपनियां ही केदार के लिए अपने हेलीकॉप्टर का संचालन कर रही थी।
विज्ञापन
जबकि चार कंपनियों ने शनिवार तक सेवा शुरू नहीं की। इसके कारण केदार दर्शनों के लिए पहुंचने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे पहले सरकार ने दावा किया था न्यायालय की हरी झंडी मिलते ही हवाई सेवाएं चलने लगेंगी।
विज्ञापन
नौ मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। टेंडर के बाद नौ में से केवल पांच कंपनियों ने ही बीते बृहस्पतिवार से सेवाएं देना शुरू किया। सरकार की शर्तों से नाखुश डेक्कन चार्जर्स और ग्लोबल वेक्ट्रा हेली कोर्प ने पहले ही सेवाएं देने से मना कर दिया था।
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के अनुसार रूटीन मेंटनेंस के कारण थंबी एविएशन और इंडो कॉप्टर ने शनिवार तक सेवाएं शुरू नहीं की थी। रविवार को थंबी एविएशन ने सेवा शुरू कर दी है। सोमवार को इंडो कॉप्टर भी अपनी सेवा शुरू कर देगा।