{"_id":"63019e5e34e4e30a0c6d03c0","slug":"one-more-arrest-in-paper-leak-case-ramnagar-stone-crusher-operator-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी: रामनगर का स्टोन क्रशर संचालक गिरफ्तार, हाकम सिंह का पुराना जानकार है मनराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी: रामनगर का स्टोन क्रशर संचालक गिरफ्तार, हाकम सिंह का पुराना जानकार है मनराल
Sun, 21 Aug 2022 08:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Aug 2022 08:25 AM IST
सार
पेपर लीक मामले में एसटीएफ तीन दिन से कुमाऊं के दो कारोबारियों के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। शुक्रवार देर रात चंदन सिंह मनराल निवासी लखनपुर, रामनगर को हिरासत में लिया गया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंदन से एसटीएफ कार्यालय में कई घंटे पूछताछ की गई। उसने नकल कराने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने रामनगर स्थित स्टोन क्रशर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह हाकम सिंह समेत कई आरोपियों के संपर्क में था। उसने धामपुर वाले सेंटर पर अभ्यर्थियों को अपने वाहन से भिजवाया और नकल कराई। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पेपर लीक मामले में एसटीएफ तीन दिन से कुमाऊं के दो कारोबारियों के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। शुक्रवार देर रात चंदन सिंह मनराल निवासी लखनपुर, रामनगर को हिरासत में लिया गया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंदन से एसटीएफ कार्यालय में कई घंटे पूछताछ की गई। उसने नकल कराने की बात स्वीकार की।
पता चला कि वह हाकम सिंह का पुराना जानने वाला है। मनराल की अपनी ट्रेवल एजेंसी भी है। वह अपने वाहन से 20 छात्रों को धामपुर नकल सेंटर ले गया। वहां उन्हें प्रश्नों के उत्तर याद कराए गए। अगले दिन उन्हें परीक्षा केंद्रों तक भी लेकर गया।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरे दिन भी नकल कराई गई। मनराल के बारे में पहले पहचान में आए अभ्यर्थियों ने भी जानकारी दी थी। हाकम सिंह और अन्य आरोपियों ने भी बहुत कुछ बताया था। मनराल ने करोड़ों रुपये अभ्यर्थियों से लिए हैं।

ये हैं मनराल की संपत्तियां
- करीब 15 एकड़ जमीन पीरूमदार में।
- करीब 10 बीघा खेती की भूमि रामनगर में।
- एक स्टोन क्रशर पीरूमदार में। इसमें सात बड़े ट्रक और तीन पोकलैंड हैं।
- मनराल ट्रेवल्स एजेंसी। इसमें करीब 13 बसें हैं।
- बाल महिला कल्याण समिति नाम से एनजीओ।
- रामनगर, नैनीताल में तीन मंजिला मकान व ऑफिस। मुख्य सड़क पर आधा बीघा कामर्शियल प्लाट।
- आधा दर्जन से अधिक बैंक खाते।
एक और कारोबारी पर शक, पूछताछ के बाद हो सकती है गिरफ्तारी
रामनगर क्षेत्र के एक और कारोबारी पर शक जताया जा रहा है। यह कारोबारी एक प्रोसेसिंग यूनिट चलाता है। वह मनराल का दोस्त बताया जा रहा है। उसकी ओर से भी कई लोगों को नकल कराए जाने की बात सामने आ रही है। एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, जल्द ही उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है। पूछताछ के बाद गिरफ्तारी भी संभव है।