फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One lakh rupees cheated by hacking email id

ईमेल आईडी हैक कर ठग लिए एक लाख रुपये

Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees cheated by hacking email id
ई-मेल आईडी हैक कर युवक से एक लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने ई-मेल के जरिए मैसेज उनके परिचित को भेजा था। साइबर थाने की जांच के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि डॉ. आशा वर्मा निवासी एकता विहार ने शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके रिश्तेदार धर्मपाल वर्मा की ई-मेल आईडी किसी ने हैक कर ली थी। धर्मपाल इंग्लैंड में रहते हैं। इस मेल एड्रेस से परिचित को मैसेज किया गया कि उनके बेटे चर्चित वर्मा का दिल की सर्जरी होनी है। इसके लिए उन्होंने एक रुपये मांगे। परिचित ने बताए गए खाते में एक लाख रुपये जमा करा दिए। अगले ही दिन फिर एक ई-मेल आई। उसमें 30 हजार रुपये मांगे गए थे। इस बीच धर्मपाल ने भी परिचितों को बता दिया कि उनका ई-मेल एड्रेस हैक हो गया है। इसी से ठग रुपये मांग रहे हैं। साइबर थाने ने इस मामले में जांच की। एसओ ने बताया कि वहां की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed