फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One lakh reward for firing on police arrested from Bihar

Dehradun News: पुलिस पर गोली चलाने वाला एक लाख का इनामी बिहार से गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
One lakh reward for firing on police arrested from Bihar
लक्सर में पुलिस के दो सिपाहियों को गोली मारकर घायल करने वाले एक लाख के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लूट, डकैती और अन्य अपराधों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को सहारनपुर पुलिस ने जिला बदर भी किया हुआ है। बदमाश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि 16 अक्तूबर 2022 को हरिद्वार के लक्सर में पुलिस को एक सुनार की दुकान पर लूट की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस के दो सिपाही मोटरसाइकिल पर पहुंचे तो तीन संदिग्ध उन्हें लक्सर में ओवरब्रिज के नीचे घूमते दिखे। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए रोकना चाहा तो बदमाश भागने लगे। सिपाही ने एक बदमाश को पकड़ा तो उसके साथियों ने सिपाही पर फायर झोंक दिया। इसमें एक गोली सिपाही पंचम प्रकाश के पैर में लगी। सूचना मिलने पर अन्य सिपाहियों ने तीनों बदमाशों का मोटरसाइकिल से पीछा किया तो चलते-चलते ही बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। इसमें एक गोली सिपाही राजेंद्र सिंह के पैर में जा लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने जब घटना की जांच की तो इसमें शाबिर, अताउल खान, नौशाद, जावेद और फुरकान का नाम सामने आया। पुलिस नौशाद, अताउल खान और शाबिर को गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन, फुरकान और जावेद फरार चल रहे थे। फुरकान ने ही सिपाहियों पर गोली चलाई थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में कई बार दबिश दी। लेकिन, पता चला कि वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। ऐसे में इंस्पेक्टर अबुल कलाम की टीम ने उसकी मुखबिरों से सूचना इकट्ठा करनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच 10 दिन पहले पता चला कि फुरकान बिहार के भागलपुर में रह रहा है। पुलिस टीम ने वहां पर डिलिवरी ब्वॉय, मजदूर आदि बनकर घरों में नजर रखना शुरू किया। टीम को पता चला कि फुरकान एक घर की छत पर सो रहा है। रात में उस घर पर दबिश दी गई तो वह वहां से भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने पीछा करते हुए फुरकान को दबोच लिया। इसके बाद गत दो जुलाई को न्यायिक मजिस्ट्रेट भागलपुर से छह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे देहरादून लाया गया।
----------------------

पुलिस से बचने के लिए फैला दी थी आत्महत्या की सूचना

फुरकान इतना शातिर दिमाग का है कि उसने पुलिस से बचने के लिए हर प्रयास किया। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर में डेरा डाले हुए थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि उसने अपने कपड़े और मोबाइल गंगनहर के किनारे छोड़ दिए हैं। इसके बाद रिश्तेदारों तक सूचना पहुंचा दी कि उसने डूबकर आत्महत्या कर ली है। ताकि, पुलिस उसे मरा समझकर उसका पीछा करना छोड़ दे। लेकिन, एसटीएफ ने रामपुर मनिहारन स्थित उसके घर जाकर पड़ताल की तो उसकी हकीकत सामने आ गई। पता चला कि यह उसके षड्यंत्र का हिस्सा था।


--------------

मुकीम काला की मौत के बाद खुद बन गया सरगना

फुरकान उत्तर प्रदेश की कुख्यात मुकीम काला गैंग का सदस्य था। सहारनपुर पुलिस ने उसे जिला बदर भी कर दिया था। लेकिन, कुछ साल पहले मुकीम काला की मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को इस गैंग का सरगना घोषित कर दिया और आरोप है कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में लूट डकैती की घटनाओं को अंजाम देने लगा। उसने उत्तर प्रदेश के शामली में भी पुलिस टीम पर हमला किया था। उस वक्त भी उसके खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed