ठंड से बचने के लिए जलाई थी अंगीठी, उसी के धुंए में दम घुटने से हो गई मौत, दो की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई गई अंगेठी जानलेवा साबित हुई। चंबा के निकट हडम मल्ला गांव में अंगेठी के धुएं के घुटन से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी बेहोश हो गए। दोनों को चंबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हडम मल्ला गांव में मजदूर किराए के मकान पर रहते थे। रविवार सुबह मकान मालिक ने किराएदारों के दरवाजे बंद देखे। इस पर उन्होंने अंदर सो रहे लोगों को आवाज दी, मगर कोई जवाब नहीं आया।
किसी अनहोनी को भांपते हुए दरवाजे को तोड़ा गया, तो तीनों कमरे में अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों मजदूरों को निजी अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टर ने परवेज (26) पुत्र जमशेद निवासी लाडवा मुजफ्फरनगर को मृत घोषित कर दिया।
उसके साथ कमरे में सो रहा नितिन पुत्र सुरेश निवासी शादीपुर बिजनौर और कमल पुत्र चंद्रपाल गीतानगर ऋषिकेश अभी अचेतन अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
एसआई जोगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन देर रात तक यहां पहुंच रहे हैं। तीनों मजदूर चंबा में एक फर्नीचर की दुकान में काम करते थे।