उत्तराखंड के हर घर में होगी एक नौकरी, सीएम रावत का वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की जनता से कई वायदे किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जनता उन पर दिखाए गए विश्वास को और मजबूत करे तो वह वर्ष 2020 तक उत्तराखंड में गरीबी और पिछड़ेपन को दूर कर देंगे।
राज्य के हर परिवार के एक सदस्य के पास सरकारी या अर्द्ध सरकारी रोजगार होगा। अगले वर्ष तक राज्य में समाज कल्याण विभाग की ओर से 10 लाख लोगों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी। यहां आजाद मैदान में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री भाजपा पर जमकर बरसे।
साल भर में भरे 16 हजार खाली पद: सीएम
उन्होंने सवाल किया कि 2007 से 2012 तक राज्य में उनकी सरकार रही है, उन्होंने कितने नौजवानों को नौकरी दी। सच्चाई यह है कि पांच वर्षों में पांच हजार लोगों को भी नौकरी वह नहीं दे पाए।
कहा उन्होंने राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर 30 हजार खाली पदों को भरने का आश्वासन दिया था। इस पर अमल करते हुए 2015-16 में 14 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। इस साल विरोधियों ने छह माह का समय उनकी सरकार गिराने में लगा दिया, इससे कई विकास कार्य अवरुद्ध हो गए। इसके बावजूद अभी तक 16 हजार खाली पदों को भरा जा चुका है। शेष 14 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।