फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One dead, two injured as car falls into ditch

Dehradun News: खाई में कार गिरने से एक की मौत, दो लोग घायल

Sun, 02 Feb 2025 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
One dead, two injured as car falls into ditch
- एक शादी समारोह में जा रहे थे तीनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

साहिया। कालसी तहसील क्षेत्र के साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर भूपोऊ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक मीट विक्रेता था और एक विवाह कार्यक्रम की पार्टी के लिए मीट सप्लाई करने जा रहा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। यमुना घाट पर मृतक का दाह संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार कालसी के सैंंज गांव निवासी सुनील (28) पुत्र आलम दास की साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर मीट की दुकान है। उन्होंने भूपोऊ गांव में एक विवाह कार्यक्रम में मीट सप्लाई किया था। कम होने की वजह से रविवार सुबह छह बजे सुनील गांव के रहने वाले रवि (23) पुत्र जटिया और हिमांशु (20) पुत्र संजय सिंह के साथ साहिया से कार से भूपोऊ गांव के लिए निकले। भूपोऊ गांव से पहले कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी साहिया लाया गया। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रवि और हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। बताया कि अन्य दो घायलों के पैर में फ्रैक्चर और सिर पर चोट है। दोनों को हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed