{"_id":"59a41bb94f1c1bb4018b456a","slug":"one-dead-and-one-injured-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बाइक, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बाइक, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा-घेंघडख़ाल मोटर मार्ग पर एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद विजय लाल और अनिल लाल बाइक से तिलवाड़ा से अपने घर दरमोला जा रहे थे। इस दौरान रतनपुर के समीप कांडा में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की ओर से घायलों को खाई से सड़क में लाया गया। इसके बाद उन्हें 108 से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान विजय लाल (27) पुत्र पूरन लाल की मौत हो गई। गंभीर घायल अनिल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन