फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One Crore Rupees kitty Fraud In Dehradun public protest in kotwali

देहरादून: किट्टी के नाम पर एक करोड़ से अधिक हड़पे, देर रात लोगों ने कोतवाली में किया हंगामा

Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
One Crore Rupees kitty Fraud In Dehradun public protest in kotwali
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

देहरादून की पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में किट्टी के नाम पर करीब एक करोड़ से अधिक रुपए हड़पने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पटेलनगर कोतवाली में रात को प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी किट्टी संचालिका को हिरासत में ले लिया। किट्टी संचालिका द्वारा रकम लौटा देने के आश्वासन पर लोग लौट गए। देर रात तक मामले में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, साईं बाबा एनक्लेव, देहराखास निवासी एक महिला ने पांच साल पहले किट्टी के काम शुरू किया था। ठगी का शिकार हुए लोगों का दावा है कि करीब एक करोड़ से अधिक की रकम हड़पी गई है। किट्टी के नाम पर एक हजार, दो हजार और ढाई हजार रुपए के अलग-अलग कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक के बाद एक करीब ढाई सौ से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया। लालच यह दिया जाता था कि 20 महीने में किट्टी पूरी होने पर प्रत्येक को उसकी कुल जमा रकम के दो से तीन हजार रुपए दिए जाएंगे। 

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, कई परिवार ऐसे भी हैं, जिनके दो से चार सदस्यों तक ने किट्टी में पैसा लगाया हुआ है। हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि कई महिलाओं की किट्टी की रकम पूरी हुए पांच साल से अधिक हो गए हैं, लेकिन उन्हें रकम नहीं लौटाई जा रही है।

यही नहीं, रकम मांगने पर किट्टी संचालिका देख लेने की धमकी भी देती थी। प्रदर्शनकारियों में शामिल इंटक के प्रदेश अध्यक्ष टिंकल अरोड़ा ने आरोप लगाया कि लोगों ने अलग-अलग कई बार पुलिस थाने के चक्कर भी काटे, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसलिए अब लोगों को हंगामा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने किट्टी संचालिका और उसके पति को हिरासत में लिया। किट्टी संचालिका ने बताया कि उसे पैसे का नुकसान हुआ है। वह अपना मकान बेचकर लोगों का जो पैसा लिया गया है, उसे लौटा देगी। प्रदर्शनकारियों ने भी रात को कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया और घर लौट गए।

प्रदर्शनकारियों और ठगी का शिकार होने वालोें में चंद्रकला, प्रीती, शीला, रंजना, राम अवतार सिंह, सुखवीर, रंजना, डिंपल आदि शामिल रहे। में इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौते प्रयास चल रहे हैं। किट्टी संचालिका रुपए लौटाने को तैयार है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed