फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one crore from the hospital owner

अस्पताल के मालिक से एक करोड़ रुपए लेकर दूसरे को बेच दी संपत्ति

Sun, 17 Jul 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
one crore from the hospital owner
अस्पताल मालिक से संपत्ति का सौदा कर एक करोड़ रुपये से ज्यादा एडवांस ले लिए गए। इसके बाद संपत्ति दूसरे को बेच दी गई। इस मामले में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया कि कमल कांत गर्ग निवासी सिनर्जी हॉस्पिटल, बल्लूपुर चौक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2016 में अमित सेठ और उसकी पत्नी कविता सेठ निवासी विजय पार्क से उनका संपर्क हुआ। कुछ दिन बाद उनसे निरंजनपुर स्थित संपत्ति का सौदा एक करोड़ पैंतीस लाख में तय हुआ। आरोप है कि अमित और कविता ने मुख्तारनामे की प्रति भी दिखाई। वर्ष 2016 से 2021 तक 1.20 करोड़ रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद रजिस्ट्री के लिए अमित सेठ से संपर्क किया तो उसने फोन नहीं उठाया। वह अमित सेठ के घर पहुंचे तो उसकी सास सुमन वासन से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

सास ने बताया कि दामाद और बेटी ही उनकी इस संपत्ति की देखरेख करते हैं और संपत्ति के बाबत संविदा करने का पूर्ण अधिकार उनके पास है। आरोप है कि बार-बार संपर्क करने पर भी वे टालमटोल करते रहे। अमित सेठ और कविता सेठ ने गालीगलौज भी की। आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि प्रॉपर्टी का एक हिस्सा बाहुबली मोहम्मद तैय्यब, अनवर अली, मोहम्मद शोएब के नाम कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमित सेठ, कविता सेठ, सुमन वासन, मोहम्मद तैय्यब, अनवर अली, मोहम्मद शोएब के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed