फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One caught stealing solar power plant, another absconding

Dehradun News: सौर ऊर्जा संयंत्र चोरी करते हुए एक पकड़ा, दूसरा फरार

Mon, 23 Dec 2024 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
One caught stealing solar power plant, another absconding
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी में सौर ऊर्जा संयंत्र से तांबे का तार चोरी कर रहे दो युवकों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। एक युवक कोतवाली जाते समय सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंप दिया। ढकरानी निवासी लाल बाबू शाह ने बताया कि वह रविंद्र नेगी के साथ ढकरानी स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात हैं। बताया कि रविवार को दोपहर करीब तीन बजे ढकरानी निवासी सन्नी और तिमली निवासी साहिल संयंत्र में पहुंचे। दोनों लोग कट्टों में सामान लेकर भाग रहे थे। उन्होंने दोनों को रोक कर कट्टे की जांच की तो उसमें से तांबे के तार निकले, जो सौर ऊर्जा संयंत्र से काटे गए थे। बताया कि दोनों तांबा निकालकर कबाड़ी को बेचना चाहते थे। इस बीच पुलिस के पास जाते समय साहिल धक्का देकर मौके से भाग गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed