फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One arrested for dumper theft, two absconding

डंपर चोरी के आरोप में एक दबोचा, दो फरार

Thu, 22 Aug 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
One arrested for dumper theft, two absconding
सहसपुर थाना पुलिस ने डंपर चोरी के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कॉर्पियो कार, दो फर्जी नंबर प्लेट और एक मास्टर चाबी बरामद की है।
विज्ञापन

चार अगस्त रात को फतेहपुर के पास से सड़क किनारे एक डंपर चोरी हो गया था। मामले में ट्रक मालिक शुभम पुत्र ओमवीर निवासी चमन विहार जीएमएस रोड ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार रात तिमली स्थित पीर बाबा की मजार के पास चोरी के इरादे से खड़े आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान राहिल अहमद निवासी बावली थाना बड़ोत जिला बागपत उत्तर प्रदेश के रूप मेें हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो, दो फर्जी नंबर प्लेट और मास्टर चॉबी बरामद की।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार अगस्त को वह अपने साथी आबाद खान उर्फ बिट्टू और जीजा इंतजार के साथ वाहन चोरी के इरादे से कार में बैठकर दिल्ली सीमापुरी से हरबर्टपुर आए थे। कार उसके जीजा इंतजार की थी। फतेहपुर पहुंचने पर उन्हें सड़क किनारे एक डंपर खड़ा दिखाई दिया। जिसे उसने मास्टर की सहायता से स्टॉर्ट कर दिया। इस दौरान इंतजार और बिट्टू निगरानी कर रहे थे। ट्रक चोरी के बाद बिट्टू और इंतजार कार में बैठकर उसे आगे रास्ता दिखाते हुए चल रहे थे। वह ट्रक को चलाकर अपने जीजा इंतजार के गांव कासमपुर खेड़ी बागपत तक ले गया। अगली रात वह डंपर को दिल्ली ले गया। जिसके बदले में उसे उसके हिस्से के पैसे दे दिए गए। मंगलवार रात भी वह बिट्टू और इंतजार के प्लान के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन में बैठकर दूसरे वाहन को चोरी करने के लिए तिमली आया हुआ था। स्कॉपियो वाहन भी उसके जीजा का था। जिस पर उसने अपने जीजा की कार की नंबर प्लेट लगाई हुई थी। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि चोरी में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धर्मावाला अर्जुन सिंह, कॉस्टेबल नवीन कोहली, त्रेपन सिंह, मोनू कुमार, प्रवीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed