{"_id":"59287fdd4f1c1bd44a535a86","slug":"one-and-half-year-old-girl-dies-in-bucket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरी बाल्टी में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरी बाल्टी में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, मौके पर हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता
Updated Sat, 27 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के आंगन में खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजन सदमे में हैं। शुक्रवार दोपहर के समय नानकसागर बैराज के पास सुनील प्रसाद की बेटी माही आंगन में खेल रही थी।
विज्ञापन
उसके हाथ में साबुन था। अचानक साबुन वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में जा गिरा। साबुन निकालने के प्रयास में माही बाल्टी में जा गिरी। उस समय बच्ची की मां पिंकी रसोई में भोजन बना रही थी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसे बच्ची का ख्याल आया तो खोजबीन शुरू की। तभी बाल्टी में औंधे मुंह पड़ी मासूम को देखकर उसकी चीख निकल गई। अफरा-तफरी के बीच परिजन बच्ची को लेकर निजी चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन