फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One accused who fired fire on contractor arrested, two absconding

ठेकेदार पर फायर झोंकने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 28 Aug 2019 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
One accused who fired fire on contractor arrested, two absconding
चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्वीया लाइन में मामूली बात को लेकर ठेकेदार पर फायर झोंकने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि, दो अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात तीन युवकों ने पूर्वीया लाइन के पास लेबर ठेकेदार राहुल पंवार(30) पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह पंवार निवासी धूलकोट पर फायर झोंक दिया था। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। मामले में राहुल पंवार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में राहुल पंवार ने कहा कि उसकी एक कंपनी है। जिसमें सुमित पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम नवीनगर पोस्ट बीटी थाना वण्डा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई सुपरवाइजर का काम करता था। जिसे एक सप्ताह पूर्व नौकरी से हटा दिया गया था। सोमवार रात उसने सुमित को पैसे देने के लिए पूर्वीया लाइन पर बुलाया था। इस दौरान सुमित के साथ ही उसके दो साथी जोगेंद्र और आकाश भी थे। जिन्होंने उसके साथ मौके पर हाथापाई और फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुमित पुत्र सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी के पास से एक सीएमपी गन और एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed