फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On weekends, nearby tourist places including Cantonment

Dehradun News: शनिवार को पर्यटकों से गुलजार रहा पहाड़ों का राजा चकराता

Sun, 30 Jun 2024 02:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
On weekends, nearby tourist places including Cantonment
Iपर्यटकों के पहुंचने से होटल संचालकों के कारोबार में आई तेजीI
विज्ञापन




वीकेंड पर छावनी बाजार सहित आसपास के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। पर्यटकों के पहुंचने से होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के कारोबार में भी तेजी आई है। इससे स्थानीय दुकानदार खुश नजर आए।




शुक्रवार की शाम पर्यटकों का चकराता आने का सिलसिला शुरू हो गया था। बच्चों के स्कूलों का अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे रहे हैं। पर्यटकों के पहुंचने से क्षेत्र के सभी होटल पैक रहे। पर्यटकों नेछावनी बाजार सहित विश्व प्रसिद्ध टाइगर फाॅल का भी रुख किया। वहां अपने परिचितों के साथ देर शाम तक खूब मस्ती की। उसके साथ ही पर्यटकों ने सनसेट, सनराइज प्वाइंट, रामताल, गार्डन, लोखंडी, कोटि कनासर, मोईला टाप, बुधेर गुफा, मुंडली, नवीन चकराता, माक्टी, चुरानी, बैराठ खाई आदि पर्यटक स्थलों का दीदार किया। यहां के दृश्यों को अपने फोन और कैमरों में कैद करते रहे। होटल व्यवसाय के अध्यक्ष दिगंबर सिंह चौहान ने बताया कि मैदानी क्षेत्र दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ आदि इलाकों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बताया कि इस साल पर्यटकों की संख्या बीते सालों की अपेक्षा दोगुना हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed