{"_id":"6501fdea48bf52f5e80ff133","slug":"on-wednesday-students-observed-an-indefinite-lockout-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-244509-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मांगों के समर्थन में छात्र संघ अध्यक्ष आमरण अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मांगों के समर्थन में छात्र संघ अध्यक्ष आमरण अनशन पर बैठे
विज्ञापन
छात्रों ने महाविद्यालय में शुरू की अनिश्तिकालीन तालाबंदी
स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू करने समेत विभिन्न को लेकर छात्रों ने बुधवार को पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में अनिश्चित कालीन तालाबंदी कर दी। मांगों के समर्थन में छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य जोशी आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके समर्थन में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी और थाना प्रभारी आशीष रवियान के समझाने बुझाने पर पर भी छात्र नहीं माने।
बुधवार को धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि जब तक स्नातकोत्तर कक्षाएं, छात्राओं के लिए छात्रावास, एनसीसी की मान्यता, कॉलेज को जाने वाली सड़क को पक्का करने और प्रध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि बीती तीन अगस्त को मांगों के समर्थन में कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया गया था। 12 अगस्त को जनआक्रोश रैली निकाली गई थी। तब उच्च शिक्षा मंत्री ने मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। एक सितंबर को फिर से छात्रों ने कॉलेज में सांकेतिक धरना दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण छात्रों को आंदोलन की राह पर चलना पड़ रहा है।
उधर, प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों की मांगों से शासन को अवगत करा दिया गया है। धरना प्रदर्शन करने वालों में छात्र नेता प्रमेश रावत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोज चौहान, महासचिव अंकित कुमार, सचिव शिवानी शोक्टा, महावीर आदि शामिल रहे।