फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the second day of Ganesh Chaturthi, Aarti was performed

गणेश महोत्सव : गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के गूंजा चप्पा-चप्पा

Mon, 09 Sep 2024 04:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
On the second day of Ganesh Chaturthi, Aarti was performed
Iगणेश महोत्सव के दूसरे दिन शहरभर के पंडालों और घरों में बप्पा की हुई पूजा-अर्चनाI
विज्ञापन




गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन घरों-पंडालों में गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कहीं बच्चों ने तो कही कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कई जगहों पर भजन और झांकियों की भी प्रस्तुति दी गई।

श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति गढ़ी कैंट के पंडाल में सुबह पंडित संजय जोशी ने विधि-विधान से गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद आरती की गई। यहां दिनभर भक्तों ने भगवान गजानन का दर्शन किया। इसके बाद गणेश जी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने भगवान के स्वरूपों को कैनवास पर उकेरा। समिति के संरक्षक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया कि 10 सितंबर को बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, शाम को यहां भजन मंडलियों ने भजन और झांकियों की प्रस्तुति दी। इस मौक पर सुधा विजय, भगवती जोशी, आजीव विजय, नीलम विजय, गीता जोशी, राजीव विजय, अंजू विजय, भार्गव जोशी आदि मौजूद रहे। धामावाला के गणेश उत्सव पंडाल में भगवान गणेश की आरती की गई। यहां शाम को बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। रात को कलाकार अमन कंबोज ने भजनों से बप्पा का गुणगान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, उपाध्यक्ष दीपक, कोषाध्यक्ष सतीश, अशोक, जसवंत, संतोष माने, सुरेश आदि मौजूद रहे। प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में पुजारी कृष्ण प्रसाद ने पूजन कराया। इसके बाद गणपति की आरती की गई। इस मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, रवि भाटिया, अवतार कृष्ण कौल, संगीता भाटिया, मनोज बहल, संजय भाटिया आदि मौजूद रहे। क्लेमेंटटाउन के श्री शिव रघुनाथ मंदिर में गणेश महोत्सव में दूसरे दिन आरती में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े।
विज्ञापन






Iबप्पा की मूर्ति का हुआ विसर्जनI

गणेश महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कई जगहों पर मूर्ति विसर्जन भी किया। भक्तों ने टपकेश्वर मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। यहां गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..के जयकारे गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed