फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the one hand, on the occasion of Harela festival,

Dehradun News: हरेला पर्व पर चली आम के पेड़ों पर आरी

Wed, 17 Jul 2024 05:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
On the one hand, on the occasion of Harela festival,
Iपेड़ों को काटकर कई हेक्टेयर भूमि पर प्लॉटिंग की तैयारीI
विज्ञापन


हरेला पर्व पर एक ओर जहां सरकार एक पेड़ मां के नाम की मुहिम चलाकर हजारों पौधे लगाने का संकल्प ले रही है, वहीं दूसरी ओर नियम-कानून को दरकिनार कर खदरी क्षेत्र में दर्जनों आम के पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है।



हैरत की बात है कि पेड़ों के कटान के लिए बगीचे के स्वामी ने कई फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी, ताकि बगीचे के अंदर की गतिविधियों पर कोई नजर न रख सके। स्थानीय लोगों ने हरे पेड़ों पर आरी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शांति प्रसाद थपलियाल ने बताया कि इस बार गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है जिसके बाद सरकार ने प्रदेश की जनता से हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर पौधरोपण करने का आह्वान किया है। एक ओर सरकार हजारों पौधे लगाने का उद्देश्य हासिल करना चाहती है, वहीं लोग आम के पेड़ों पर आरी चलाकर अवैध प्लॉटिंग करने के लिए कंक्रीट के जंगल बनाने में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि बिना अनुमति के काटे जा रहे छायादार पेड़ों का मामला बेहद संवेदनशील है। इससे जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।


Iमामला संज्ञान में आया है। खदरी श्यामपुर में आम के पेड़ों को काटने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। जल्द ही मौके पर जाकर मुआयना कर जांच की जाएगी और संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - रचना कोठियाल, प्रभारी उद्यान अधिकारीI





Iनिरीक्षण करने पहुंची विभागीय टीम, बगीचा मालिक फरारI



खदरी खड़कमाफ में हरेला पर्व पर आम के पेड़ों पर आरियां चलने की सूचना पर वन विभाग और फल उद्यान की टीम देर शाम घटना स्थल पर पहुंची। टीम में आईएफइस तरुण एस, वन क्षेत्राधिकारी जीएस धमांदा, फल उद्यान अधिकारी रचना कोठियाल, उद्यान पर्यवेक्षक डीएन उपाध्याय और स्थानीय पुलिस शामिल रहे।




निरीक्षण के दौरान टीम को यहां करीब एक दर्जन से अधिक पेड़ कटे हुए मिले, लेकिन टीम के आने से पहले ही बगीचा मालिक गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। टीम को आने की सूचना पर स्थानीय लोगों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। पर्यावरण प्रेमी विनोद जुगलान ने बताया कि दोषी पर जल्द कार्रवाई हो, इसके लिए ग्रामीण संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकांत रतूड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या चौहान, दिनेश कुलियाल, मुकेश रानाकोटी, बबलू चौहान, विनोद भट्ट, मनीष चंदोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed