फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the lines of Ola-Uber women Sarthi will take the passengers to their destination Uttarakhand news in Hindi

Uttarakhand: अब आपको मंजिल तक पहुंचाएंगी महिला सारथी, ओला-उबर की तर्ज पर राजधानी देहरादून में होगी शुरुआत

Fri, 20 Dec 2024 09:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Dec 2024 09:47 AM IST
सार

महिलाओं को परिवहन विभाग ड्राइविंग का प्रशिक्षण देगा और उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड और निर्भया योजना के फंड से की जानी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
On the lines of Ola-Uber women Sarthi will take the passengers to their destination Uttarakhand news in Hindi
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की सड़कों पर जल्द ही आपको ओला-उबर की तर्ज पर महिला सारथी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती नजर आएंगी। महत्वाकांक्षी महिला सारथी परियोजना का पायलट प्रोजेक्ट जल्द ही देहरादून जिले में शुरू होने वाला है।

विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया, इसमें ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हों। कहा, महिलाओं को परिवहन विभाग ड्राइविंग का प्रशिक्षण देगा और उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। कहा, इन महिलाओं के लिए ही वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड और निर्भया योजना के फंड से की जानी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


लाभार्थी महिलाओं को नहीं खर्च करना पड़ेगा पैसा
इसमें लाभार्थी महिलाओं को कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इनके संचालन के लिए प्रोफेशनल मोबाइल एप बनाया जाएगा, उसमें यूजर इंटरफेस तकरीबन वैसा ही होगा जैसा ऑनलाइन गाड़ियां बुक करने वाली कामर्शियल कंपनियों के एप में होता है। बताया, वाहनों में महिला चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर कई फीचर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग नियमित रूप से होगी, ताकि महिला चालक या सवारी में से किसी को भी सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तुरंत मदद मिल सके। इस योजना में पुलिस और परिवहन विभाग भी शामिल होंगे, इसलिए इन विभागों के अफसरों संग जल्द ही एक प्रेजेंटेशन किया जाएगा।


ये भी पढ़ें...Haridwar: प्रशासन ने नहीं दी धर्म संसद की अनुमति, यति नरसिंहानंद बोले- सुप्रीम कोर्ट तक करेंगे पैदल मार्च

पायलट प्रोजेक्ट के लिए देहरादून में पहले ही महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बैठक में सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्या, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, आरती बलोदी, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed