फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the fourth day of the great festival, a flood of people

Dehradun News: छठ महापर्व पर अर्घ्य देने को उमड़ी आस्था

Sat, 09 Nov 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day of the great festival, a flood of people
Iउगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा... गीत घाटों पर गूंजा, लगे जयकारेI
विज्ञापन




उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा पूजन के रे बेरवा हो... छठ गीत घाटों पर गूंजायमान रहा। महापर्व के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने घाट पर श्री सोप्ता के पास बैठकर छठी मईया की कथा और पूजा की।



शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह चार बजे से ही महिलाएं दऊरा-सुपली के साथ घाटों की ओर रवाना होने लगी। पांच बजे तक छठ घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में जुट गए। महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मईया और सूर्य देवता के जयकारों की गूंज रही। महिलाओं ने उत्तराखंड की सुख-शांति की कामना की। व्रती महिलाओं ने घाट पर श्री सोप्ता के पास बैठकर छठी मईया की कथा और पूजा की। अर्घ्य देने के बाद महिलाएं परिवार के साथ प्रसाद का दऊरा सुपली लेकर अपने घरों की ओर रवाना हुईं। घर पहुंचकर परिवार के साथ कुल देवता की पूजा की।
विज्ञापन


आईटीबीपी के डीआईजी मनु महाराज, डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, पीएनबी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुनील दूबे, एसबीआई के एजीएम गगन श्रीवास्तव, पूर्व आईएफएस अजय लाल, इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजीव कुमार, डॉ. एएन पांडेय, डॉ. लालिमा, स्नेहा, मंच के अध्यक्ष एचएस राव ने भी रायपुर और हरवंशवाला छठ घाट पर पहुंचकर छठी मईया की आराधना की। वहीं, बिहारी महासभा के सचिव चंदन झा और पूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक-महासचिव सुभाष झा ने छठ पूजा के सफल समापन पर सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iनारियल पानी से किया निर्जला व्रत का पारणI



उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत भी खत्म हो गया। महिलाओं ने घर पहुंचकर नारियल पानी के साथ व्रत का पारण किया। छठ महापर्व के समापन पर घाटों पर जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed