{"_id":"6536c1156289c15e380c7c64","slug":"on-the-day-of-navami-kanya-puja-was-performed-with-devotion-dehradun-news-c-5-1-drn1031-273066-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: श्रद्धाभाव से किया कन्या पूजन, मांगी समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: श्रद्धाभाव से किया कन्या पूजन, मांगी समृद्धि
विज्ञापन
Iशारदीय नवरात्र : नवमी पर माता के जयकारों से गूंजे मंदिर, दिनभर हुए भजन-कीर्तनI
नवमी के दिन घर और मंदिरों में श्रद्धाभाव से कन्या पूजन किया गया। भक्तों ने कन्याओं के पांव धोकर आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान माता के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
सोमवार को मां डाट काली मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर में कन्या पूजन किया गया। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में कंजिका पूजन कर भजन संध्या आयोजित की गई। गायकों ने सुंदर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां भगवती का भव्य शृंगार कर आरती की गई। देहराखास की टिहरी बांध कॉलोनी में मां सुरकंडा सूरी मंदिर, टपकेश्वर मंदिर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में कन्या पूजन किया गया। आचार्य बिपिन जोशी ने भक्तों को हरियाली का प्रसाद वितरित किया। पूजा-अनुष्ठान कर पूर्णाहुति दी गई।
गोविंदगढ़ के राजीव कॉलोनी मंदिर में 51 कन्याओं का पूजन किया गया। कैंट विधायक सविता कपूर, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी विचार रखे।
Iदुर्गा पूजा : पेठा और गन्ना की बलि देकर मांगी खुशहालीI
शहर में विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा का भव्य शृंगार कर आरती की गई। शाम को पंडाल में कलाकारों ने हिंदी-बंग्ला नाटक के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। करनपुर स्थित बंगाली लाइब्रेरी में दुर्गा पूजा महोत्सव में मां दुर्गा को पेठा, गन्ना की बलि देकर विश्व की खुशहाली की कामना की गई। रायपुर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से हवन कर महानवमी की पूजा की गई। इसके बाद भक्तों ने पुष्पांजलि दी। यहां बांग्ला नाटक प्रस्तुत किया गया। उत्तरायण काली बाड़ी में मां का भव्य शृंगार कर आरती की गई। कालूमल धर्मशाला में भी रंगारंग कार्यक्रम हुए।