फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the completion of one year of Ankita Bhandari murder

Dehradun News: कैंडल मार्च निकाल अंकिता को दी श्रद्धांजलि, सीबीआई जांच की मांग

Tue, 19 Sep 2023 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
On the completion of one year of Ankita Bhandari murder
एक साल होने पर कांग्रेस और गौरव सेनानी एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन




अंकिता भंडारी हत्याकांड के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस और गौरव सेनानी एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई को अपर्याप्त मानते हुए सीबीआई जांच की मांग की।



कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। उन्होंने घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला और अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा सालभर बाद भी अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सजा नहीं मिल पाई। अंकिता के माता-पिता को सरकारी वकील बदलने को भी भटकना पड़ा। कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई जांच होनी चाहिए। जिससे कि दोषियों को उचित दंड मिल सके।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा शासन में महिला सुरक्षा की स्थिति दयनीय हो गई है। कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उसके परिजनों के साथ है। जब भी जरूरत पड़ेगी, कांग्रेस सड़कों पर उतरने को तैयार रहेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, दर्शन लाल, अभिषेक तिवारी, आलोक मेहता, सुनील जायसवाल, शिवानी थपलियाल, नजमा खान, पूनम, राजेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






पूर्व सैनिकों ने भी परेड ग्राउंड से घंटाघर तक निकाला कैंडल मार्च



देहरादून। गौरव सोनानी एसोसिएशन के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों, पहाड़ी स्वाभिमान सेना, उत्तराखंड समानता पार्टी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखंड राष्ट्रीय रिजनल पार्टी आदि दलों और संगठनों ने भी परेड ग्राउंड से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला और अंकिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता के हत्याकांड को एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक हत्यारों को कड़ी सजा नहीं मिल पाई है। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और अन्य लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed