फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On receiving information about illegal felling of trees

Dehradun News: जांच में नहीं पाया गया अवैध कटान, पिछली रिपोर्ट से कम मिले 27 पेड़

Sun, 28 Jan 2024 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
On receiving information about illegal felling of trees
I- प्रतिष्ठा सेवा समिति ने कहा- पहली जांच में मिले थे 65 पेड़, अब है 38
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iउद्यान विभाग ने बताया, गलती से गिन लिए गए थे पास के बाग के पेड़I

धर्मावाला में हरे फलदार पेड़ों की अवैध कटान की सूचना पर शनिवार को उद्यान सचल दल की टीम मौके पर पहुंची। टीम की रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर भूमि का समतलीकरण पाया गया। अवैध कटान की पुष्टि नहीं हुई। प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट के मुताबिक पहली जांच में बाग में 65 फलदार पेड़ पाए गए थे, लेकिन अब पेड़ों की संख्या 38 मिली है, जो पिछली रिपोर्ट से 27 पेड़ कम है।



बीते तीन जनवरी को प्रतिष्ठा सेवा समिति की शिकायत के बाद उद्यान सचल दल की टीम धर्मावाला में तीन बाग की जांच की थी। छोटे बाग में 35 आम के पेड़ और बड़े बाग में 65 आम, 31 लीची व चार कटहल के पेड़ गिने गए थे।
विज्ञापन


समिति ने उद्यान सचल दल को एक बार फिर से हरे पेड़ों की अवैध कटान कर भूमि को समतल करने की सूचना दी। शनिवार को उद्यान सचल दल प्रभारी वेदप्रकाश खर्कवाल और चौकी प्रभारी धर्मावाला सतेंद्र भाटी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान बाग में 38 पेड़ गिनवाए गए। समिति के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी ने कहा कि पेड़ों की संख्या में अंतर पर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने उद्यान सचल दल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से भूमि की जांच करवाकर रजिस्ट्री और दाखिल खारिज पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उद्यान सचल दल के प्रभारी वेद प्रकाश खर्कवाल ने बताया कि समिति की सूचना गलत थी। मौके पर केवल भूमि का समतलीकरण करना पाया गया। कुछ जंगली पेड़ों की लकड़ी भी मिली है। बताया कि मौके पर तीन बाग थे। पिछली बार एक बाग के पेड़ साथ में गिन लिए गए थे। बाग में अवैध कटान की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट एसडीएम और मुख्य उद्यान अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed