फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On July 7, Lord Jagannath will visit the streets of

रथयात्रा : 20 फीट लंबे, 12 फीट चौड़े रथ पर सवार होंगे भगवान जगन्नाथ

Sat, 06 Jul 2024 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
On July 7, Lord Jagannath will visit the streets of
I14 दिन बाद आज भक्तों को देंगे दर्शन, कल निकलेंगे नगर भ्रमण परI
विज्ञापन




सात जुलाई को भगवान जगन्नाथ द्रोणनगरी की सड़कों पर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे। रथयात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ 20 फीट लंबे और 12 फीट चौड़े रथ पर सवार होंगे। आयोजकों की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। भगवान जगन्नाथ 14 दिन बाद शनिवार को भक्तों को दर्शन देंगे।



श्री श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा समिति और श्रीराम मंदिर समिति दीपलोक कॉलोनी की ओर से इस बार 27वीं रथयात्रा निकाली जाएगी। रथ में भगवान जगन्नाथ के साथ ही सुभद्रा जी, बलभद्र जी सवार होंगे। रथयात्रा रविवार को दीपलोक के श्रीराम मंदिर से शुरू होगी और किशन नगर चौक, पलटन बाजार होते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। समिति के संस्थापक डॉ. सुभास चंद्र शतपथी, श्री राम मंदिर समिति के सचिव अरविंद मित्तल ने बताया कि रथयात्रा का संचालन 50 युवाओं की टीम करेगी।
विज्ञापन






I27 साल पहले ही बना था रथI



राजधानी दून में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के लिए 27 साल पहले रथ तैयार किया गया था। उस समय इस रथ को ओडिशा के कारीगरों ने ही बनाया था। यात्रा के लिए हर साल इसे नया स्वरूप दिया जाता है। इस बार भी रथ में छह पैर के साथ ही अन्य बदलाव किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iआज खुलेंगे मंदिर के कपाटI

भगवान जगन्नाथ जी मंदिर के कपाट शनिवार को खुल जाएंगे और भक्त दर्शन कर सकेंगे। बीमार होने के बाद 14 दिन तक भगवान जगन्नाथ एकांतवास में चले गए थे। यहां उन्हें काढ़े का ही भोग लगाया जा रहा था। 14 दिन बाद स्वस्थ होने के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई-बहन के साथ नवयौवन स्वरूप में दर्शन देंगे।




I
I

I‘जगन्नाथजी की सेवा का पुण्य मिलना सौभाग्यशाली’I



आचार्य सुशांत राज ने बताया कि हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से ही रथयात्रा का आयोजन होता है। मान्यता है कि रथ यात्रा का साक्षात दर्शन करने भर से ही एक हजार यज्ञों का पुण्य मिल जाता है। भगवान जगन्नाथ जी की सेवा का पुण्य प्राप्त होना बड़ा सौभाग्यशाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed